WWE को जल्द मिलेगा 'दूसरा' Roman Reigns, दिग्गज ने 13 बार के वर्ल्ड चैंपियन के पुश को लेकर दिया बड़ा बयान?

Pankaj
WWE दिग्गज का बड़ा बयान सामने आया
WWE दिग्गज का बड़ा बयान सामने आया

Vince Russo: WWE में इस जनरेशन की बात की जाए तो सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) हैं। पिछले तीन साल तो उनके लिए शानदार रहे। हील टर्न लेने के बाद उनका करियर ही बदल गया। 800 दिन से ज्यादा अब उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए।

Ad

जॉन सीना, द रॉक और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने अपनी-अपनी जनरेशन में जबरदस्त काम किया। सभी ने एक बेंचमार्क सेट किया। इन सभी ने जो सफलताएं WWE में हासिल की वो अब शायद कोई नहीं कर पाएगा। इस बार WWE दिग्गज विंस रूसो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रोमन रेंस जैसा पुश और ट्रीटमेंट फीमेल सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर को भी दिया जाना चाहिए।

WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर को लेकर विंस रूसो ने दिया बयान

Writing with Russo के हालिया एपिसोड में विंस रूसो ने 13 बार की वर्ल्ड चैंपियन शार्लेट फ्लेयर को लेकर अपनी बात रखी। विमेंस डिवीजन में फ्लेयर बहुत नाम कमा चुकी हैं। WrestleMania 39 में फ्लेयर का मुकाबला बियांका ब्लेयर के साथ हो सकता हैं। विंस से पूछा गया कि अगर ब्लेयर की यहां पर जीत होगी तो फिर आगे क्या रहेगा। इस पर उन्होंने कहा,

मुझे लगता है कि शार्लेट फ्लेयर की जीत होनी चाहिए। मैं बियांका ब्लेयर को भी पसंद करता हूं और ये बात मैं कई बार कह चुका हूं। मुझे नहीं लगता कि शार्लेट फ्लेयर से अच्छा कोई दूसरा हैं। मैं फ्लेयर को हमेशा रोमन रेंस की श्रेणी में डालता हूं। सोचिए अब मैं क्या करता? मैं फ्लेयर को हमेशा रोमन रेंस जैसा ट्रीटमेंट देता। WWE ने शार्लेट को भी रोमन की तरह बिल्ड करना चाहिए। इस तरह आपको विमेंस डिवीजन में भी कोई रोमन रेंस मिल जाएगा।

youtube-cover
Ad

वैसे कुछ हद तक विंस रूसो ने सही बात कही है। विंस मैकमैहन ने शार्लेट फ्लेयर को हमेशा पुश दिया। अब WWE की जिम्मेदारी ट्रिपल एच पास है। देखना होगा कि वो फ्लेयर के साथ किस अंदाज में काम करेंगे। वहीं रोमन रेंस को पिछले तीन साल से कंपनी ने तगड़ा पुश दिया। इसका फायदा उन्होंने उठाया और वो आज WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications