WWE Raw में चल रही एक खास स्टोरीलाइन पर दिग्गज ने उठाए सवाल, कंपनी द्वारा की गई बुकिंग को जमकर कोसा

Pankaj
WWE Raw में चल रही स्टोरीलाइन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया
WWE Raw में चल रही स्टोरीलाइन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया

Dexter Lumis: WWE Raw में द मिज (The Miz) और डेक्सटर लूमिस (Dexter Lumis) की स्टोरीलाइन चल रही है। WWE के पूर्व राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने अब इस पर सवाल खड़े किए है। 23 अगस्त को हुए शो में गलती का खुलासा इस बार विंस रूसो ने किया है। Writing with Russo के हालिया एपिसोड में विंस रूसो ने अपनी बात रखी। NXT 2.0 में भी डेक्सटर लूमिस गए थे। इसके बाद वहां भी उन्हें अरेस्ट किया गया था।

Ad

WWE के पूर्व राइटर विंस रूसो का बड़ा बयान

विंस रूसो ने कहा,

डेक्सटर लूमिस के साथ इन्होंने क्या किया था किसी को नहीं पता। मिज के साथ उन्होंने पंगा लिया और फिर NXT में भी चले गए। मैंने कभी किसी के लिए ऐसा नहीं लिखा। मैंने हमेशा कैजुअल फैंस के बारे में सोचा। अगर इस तरह के फैन दोनों शो देखते हैं तब तो ये सही है। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया? उन्होंने मिज के साथ कुछ नहीं किया? उस बिल्डिंग में पुलिस ऑफिसर नहीं थे? आपको इन चीजों को एकदम से कनेक्ट करना होगा।

youtube-cover
Ad

वैसे कुछ हद तक ये चीजें सही भी विंस रूसो ने कही है। डेक्सटर लूमिस की भूमिका किसी को अभी तक समझ नहीं आई है। WWE ने उनके लिए क्या प्लान तैयार किया है ये भी किसी को नहीं पता है। अचानक से वो रेड ब्रांड में भी चले गए और इसके बाद लगा कि आगे कुछ स्टोरीलाइन बढ़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद वो NXT में भी नजर गए। वहां भी कुछ खास देखने को नहीं मिला।

ट्रिपल एच अब NXT सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर में ला रहे हैं। कई दिग्गज इस पर सवाल खड़े चुके हैं। हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया अब WWE के शोज में देखने को मिल रहा है। कहा जा रहा है कि ट्रिपल एच का फोकस सिर्फ NXT ब्रांड के ऊपर है। अब देखना होगा कि डेक्सटर लूमिस आगे क्या नया करते हुए नजर आएंगे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications