WWE दिग्गज ने Veer Mahaan की बुकिंग पर उठाए सवाल, कंपनी की कड़ी आलोचना करते हुए दिया बड़ा बयान

Ujjaval
WWE दिग्गज ने वीर महान की बुकिंग पर सवाल उठाए
WWE दिग्गज ने वीर महान की बुकिंग पर सवाल उठाए

WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) काफी समय से चर्चा का विषय बने हुए हैं। हर कोई उनके बारे में बात कर रहा है और कुछ समय पहले ही उनकी मिस्टीरियोस के साथ दुश्मनी का अंत हुआ है। हाल ही में WWE के पूर्व राइटर विंस रुसो (Vince Russo) ने वीर महान की बुकिंग को लेकर WWE पर काफी बड़े सवाल खड़े किए हैं।

WWE के पूर्व राइटर ने वीर महान को लेकर कई सवाल किए

WWE WrestleMania 38 के बाद महान ने वापसी की थी। उन्होंने रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक के खिलाफ दुश्मनी शुरू की। उनकी यह स्टोरीलाइन काफी जबरदस्त रही लेकिन अब उसका अंत हो गया है। कुछ समय पहले ही Sportskeeda Wrestling के Legion of Raw शो पर विंस रुसो ने कई चीज़ों को लेकर बात की। इसी दौरान उन्होंने महान की बुकिंग पर भी कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा,

"आपको पता है कि समस्या क्या है? यह एक सही उदाहरण है। वीर महान एक बड़े हील होने चाहिए थे। यहीं पर एक समस्या है। वीर एक बेबीफेस नहीं हैं और इसी वजह से वो अपने अनुसार किसी पर भी हमला कर सकते थे। यह बड़ी समस्या है क्योंकि पहले जेक रॉबर्ट्स क्या करते थे? रिकी स्टीमबोट क्या करते थे? पहले जब एक हील सामने आता था वो उनके सामने 5 बेबीफेस होते थे। नया हील इन बेबीफेस सुपरस्टार्स के साथ काम करता था और वो टॉप पर पहुंच जाता था।"

विंस रुसो ने आगे बताया कि वीर महान को हील के तौर पर काफी क्लीन दिखाया गया है। इसी वजह से उनके लिए बेबीफेस सुपरस्टार्स की कमी नजर आ रही है। उन्होंने आगे कहा,

"इस चीज़ को काफी साल हो गए हैं। इसी वजह से उन्होंने वीर महान को एकदम क्लीन दिखाया है। अब उतने बेबीफेस सुपरस्टार्स नहीं हैं, जिनपर वो हमला कर सकते हैं? कौन एजे? या फिर और कौन? यही एक बड़ी समस्या है। ऐसा कोई भी नहीं है। ऐसा कोई भी नहीं है, जिसे वीर के सामने लाया जा सके, यही एक बड़ी समस्या है।"

आप नीचे Sportskeeda Wrestling की पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।