WrestleMania 38 के लिए WWE दिग्गज ने Roman Reigns के नए प्रतिद्वंदी का खुलासा किया, 53 साल के Superstar से होगी टक्कर?

WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान

WWE दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) ने इस बार बड़ा बयान दिया है। विंस ने कहा कि रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में रोमन रेंस (Roman Reigns) का सामना कर्ट एंगल (Kurt Angle) से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि WWE एक परफेक्ट स्टोरी क्रिएट कर सकता है। ये बहुत बड़ा बयान इस बार विंस रूसो ने दिया है।

Ad

WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस का मुकाबला किसके साथ होगा?

Sportskeeda Wrestling से बात करते हुए विंस रूसो ने कहा कि इस बार मेंस रंबल मैच में कर्ट एंगल की जीत होनी चाहिए। वैसे कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रंबल मैच में कर्ट एंगल की वापसी हो सकती है। विंस रूसो ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि,

आप द उसोज की बात करते हैं। वो हर मैच में दखलअंदाजी करते हैं। रेफरी सभी को बैकस्टेज भेज सकते हैं। रोमन रेंस इसके बाद कुछ नहीं कर पाएंगे और फिर एंगल के साथ मैच होना चाहिए। उम्र के हिसाब से भी बात की जाए तो कम से कम 20 मिनट का मैच होना चाहिए। ये बहुत ही परफेक्ट स्टोरी होगी। इसके अलावा WWE के पास करने के लिए कुछ नहीं है।

youtube-cover
Ad

वैसे विंस रूसो की इस बात से फैंस सहमत नहीं होंगे। कर्ट एंगल ने कुछ साल पहले रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। रोमन रेंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। शायद कर्ट एंगल के साथ उनका मैच होना अब नामुमकिन है। WWE इस मैच के बारे में कभी नहीं सोचेगा।

Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ होगा। ये मैच काफी शानदार होगा। मेंस रंबल मैच में इस बार फैंस को बड़े सरप्राइज मिलेंगे। कर्ट एंगल भी इस मैच में आ सकते हैं। हालांकि उनका जीतना काफी मुश्किल होगा। हमेशा रंबल मैच में किसी नए सुपरस्टार की जीत होती है। कंपनी द्वारा उस सुपरस्टार को आगे पुश दिया जाता है। कर्ट एंगल 53 साल की उम्र में अब आगे ज्यादा काम नहीं कर सकते हैं। इस लिहाज से भी उनका जीतना काफी मुश्किल होगा। वैसे फैंस चाहते हैं कि एक अंतिम मैच के लिए कर्ट एंगल की WWE में वापसी होनी चाहिए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications