भारतीय WWE सुपरस्टार के Raw में नए गिमिक के साथ होने वाले डेब्यू को लेकर दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय WWE सुपरस्टार को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया
भारतीय WWE सुपरस्टार को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया

भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) को लेकर इस बार विंस रूसो ने अपनी बात रखी। रेड ब्रांड में पिछले कुछ महीने से वीर महान के नए गिमिक के साथ डेब्यू का टीजर चलाया जा रहा है। वीर महान का डेब्यू अभी तक नहीं हुआ और रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते शो से वो गायब रहे थे। Sportskeeda Wrestling से बात करते हुए विंस रूसो ने कहा कि WWE ने वीर महान के प्लान को ड्राप कर दिया है।

Ad

WWE Raw में अभी तक नहीं हुआ वीर महान का डेब्यू

विंस रूसो ने सबसे बड़ा बयान ये दिया कि अगर WWE ने अगले हफ्ते उनका टीजर नहीं दिखाया तो समझ लेना की उन्हें रिलीज कर दिया गया है। वीर महान के डेब्यू में WWE ने बहुत देरी कर दी है। फैंस उनके टीजर को देखकर अब थक चुके हैं। कई दिग्गज भी WWE के ऊपर इस चीज़ को लेकर आरोप लगा चुके हैं। विंस रूसो ने कहा,

आप बताओ कि शो में क्या मिस हो रहा है? हम अगर वीर महान के बारे में आगे नहीं सुन पाएंगे तो कितना अजीब लगेगा। मुझे ऐसा लगता है कि उनके कुछ खराब मैच रहे और 12 हफ्ते बाद उनका प्लान रद्द कर दिया गया। अगर अगले हफ्ते वो नजर नहीं आए तो फिर तीन महीने पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। मेरी पूरी नजरें अगले हफ्ते के एपिसोड पर होंगी। दो हफ्ते अगर उन्हें लगातार नहीं दिखाया जाएगा तो फिर समझ लेना की उनकी छुट्टी कर दी गई है।

youtube-cover

WWE ड्राफ्ट में पिछले साल जिंदर महल, शैंकी और वीर की जोड़ी को अलग कर दिया गया था। जिंदर महल और शैंकी इस समय ब्लू ब्रांड में परफॉर्म कर रहे हैं। वीर को रेड ब्रांड में ही रखा गया लेकिन वो तब से नजर नहीं आए। हर हफ्ते उनके नए गिमिक का टीजर चलाया गया लेकिन डेब्यू नहीं हुआ। विंस रूसो ने इस बार जो बात कही है वो कुछ हद तक सही भी लग रही है। ऐसा लग रहा है वीर महान के लिए अब कोई प्लान WWE के पास नहीं है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications