WWE दिग्गज का Raw में Roman Reigns की बुकिंग को लेकर फूटा गुस्सा, बीच शो को छोड़कर जाने से हुए निराश

Ujjaval
WWE Raw की शुरुआत रोमन रेंस ने की थी
WWE Raw की शुरुआत रोमन रेंस ने की थी

Roman Reigns: WWE के पूर्व हेड राइटर विंस रूसो (Vince Rusoo) असल में रोमन रेंस (Roman Reigns) के रॉ (Raw) के बीच में एरीना छोड़कर जाने को लेकर खुश नहीं थे। ट्राइबल चीफ ने Raw की शुरुआत द ब्लडलाइन (The Bloodline) के साथ की थी।

Ad

WWE दिग्गज का रोमन रेंस के सैगमेंट और शो के बीच से जाने को लेकर फूटा गुस्सा

Sportskeeda Wrestling के Legion of Raw शो में विंस रूसो ने बताया कि उन्हें रोमन रेंस का सैगमेंट क्यों पसंद नहीं आया। साथ ही उनका रोमन रेंस की खराब बुकिंग को लेकर WWE पर गुस्सा भी फूटा। वो चाहते थे कि रेंस और DX का कंफ्रंटेशन हो। विंस रूसो ने कहा,

"आपके पास रोमन रेंस शो पर हैं। रोमन रेंस ने शो की शुरुआत की। आप क्यों चाहेंगे कि रोमन रेंस शो को छोड़कर चले जाएं? मैं इस चीज़ को दो हिस्सों में समझाता हूँ कि आखिर यह खराब क्यों है। आपको इस चीज़ को उस तरह से दिखाना चाहिए कि रोमन रेंस यहां पर हैं और कुछ भी हो सकता है। शायद शुरुआती सैगमेंट में रोमन रेंस, DX को कंफ्रंट करते। आप यहां से कई सारी चीज़ों को सेटअप कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं किया और शो के बीच में रोमन रेंस बिल्डिंग में ही नहीं थे। आप ऐसा क्यों करेंगे?"

विंस रूसो ने कहा कि रोमन रेंस के जाने से फैंस शो की उतना परवाह नहीं कर सकते क्योंकि कंपनी का मुख्य स्टार चला गया और अंत तक नहीं रुका। उन्होंने कहा,

"रोमन रेंस ने खुद कहा, 'मैं इस शो के लिए पूरे समय नहीं रुक सकता। हम मैनहैटन में हैं।' आप यह क्या कर रहे हैं? यह शो आपके रोस्टर पर मौजूद सुपरस्टार के लिए उतना भी अच्छा नहीं था और वो DX से नहीं मिल सकते थे? आप ऐसा क्यों करेंगे?"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने शो से जाते-जाते जे उसो को जिम्मेदारी दी थी कि 'Honorary Uce' की हार नहीं होनी चाहिए। हालांकि, मैट रिडल के खिलाफ मैच में सैमी ज़ेन को हार का सामना करना पड़ा। अब देखना होगा कि जे उसो और सैमी ज़ेन के साथ रोमन रेंस आने वाले समय में किस तरह का बर्ताव करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications