वीडियो: जब विंस मैकमैहन ने अपने बेटे शेन मैकमैहन को बुरी तरह पीटा

WWE में कभी भी कुछ भी हो सकता है। यहां की स्टोरीलाइन सबसे निराली होती है। विंस मैकमैहन कब क्या कर दें, ये किसी को नहीं पता होता। एक जमाना था जब विंस मैकमैहन रिंग के बीच में खुद छाए रहते थे। कई दिग्गजों के साथ उनके मुकाबले हुए। हालांकि अब उन्होंने रैसलिंग करना छोड़ दिया है। लेकिन वो भी अपने टाइम पर रिंग में छक्के छुड़ा देते थे। साल 1999 में विंस मैकमैहन की स्टोरीलाइन खुद उनके बेटे शेन मैकमैहन के साथ चली थी। इस फ्यूड के बीच में स्टोन कोल्ड भी शामिल थे।स्टोन कोल्ड और विंस मैकमैहन के बीच पांच साल तक फिउड चली थी और यह राइवलरी प्रोफेशनल रैसलिंग के बिज़नेस के लिए काफी मज़ेदार और महत्वपूर्ण थी। स्टोन कोल्ड और विंस ने न सिर्फ एंटरटेनमेंट प्रदान किया बल्कि WWF को WCW से मिल रहे कम्पटीशन का भी सामना करने में मदद की। इन दोनों की फाइट के बीच में ट्विस्ट लाने के लिए शेन मैकमैहन भी थे। शेन मैकमैहन आज भी फाइट करते है। 3 मई 1999 को रॉ में शेन मैकमैहन और विंस मैकमैहन का शानदार मैच हुआ था। स्टोन कोल्ड ने इस दौरान शेन मैकमैहन को अपनी तरफ कर लिया था। जिस कारण विंस मैकमैहन काफी गुस्सा थे। ये गुस्सा फिर रिंग के बीच फाइट में तब्दील हो गया था। शेन मैकमैहन इस मैच में पूरी तरह शुरू से अपने पिता विंस पर भारी पड़ रहे थे। लेकिन दूसरी तरफ विंस भी मौके का इंतजार कर रहे थे। स्टोन कोल़्ड से वो वैसे भी नाराज थे। एक समय लग रहा था कि शेन मैकमैहन ये मैच जीत जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। विंस मैकमैहन ने शेन मैकमैहन की बहुत पिटाई की और बाद में उन्होंने स्टोन कोल्ड का फिनिशिंग मूव स्टनर शेन मैकमैहन को मारकर शानदार अंदाज में ये मैच जीत लिया। इस मैच के बाद विंस ने शेन को अपने ही अंदाज में चिढ़ाया भी और स्टोन कोल्ड को भी चेतावनी दे दी थी। ये स्टोरीलाइन WWE इतिहास की सबसे अच्छी स्टोरीलाइन्स में से एक मानी जाती है।

Ad
youtube-cover

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications