रैसलमेनिया 34 का आयोजन न्यू ऑरलियन्स में 8 अप्रैल को सफलतापूर्वक हुआ। ये इवेंट मर्सिडीज बेंज सुपरडोम में हुआ। इस बार रैसलमेनिया का मैच कार्ड बहुत अच्छा था। कई लैजेंड ने इसकी तारीफ की और फैंस को भी काफी पसंद आया। WWE पिछले एक साल से इवेंट को सफल बनाने के लिए तैयारी कर रहा था। और WWE को कामयाबी भी मिली। विंस मैकमैहन ने जो सोचा था वो ही हुआ। सरप्राइज भी मिले और फैंस को चौंकने वाला पल भी मिला। विंस मैकमैहन के दिमाग को कोई नहीं पढ़ सकता, ये बात इस बार फिर साबित हो गई। रैसलमेनिया 34 का ओवरऑल कामयाबी के बारे में बात करें तो ये सफल रहा। पिछले साल के रैसलमेनिया के लिए इतनी ताली नहीं बजी जितनी इस बार की रैसलमेनिया को मिली। विंस मैकमैहन भी इस बार काफी खुश नजर आए। और उन्होंने अपनी खुशी ट्वीटर पर जाहिर की। विंस मैकमैहन ने रैसलमेनिया को सफल बनाने और देखने के लिए पूरे WWE यूनिवर्स को धन्यवाद दिया। न्यू ऑरलियन्स और दुनिया भर के फैंस को उन्होंने खासतौर पर धन्यवाद दिया। Thank you to New Orleans and the WWE Universe around the world who experienced @WrestleMania. pic.twitter.com/e9spt5Qosw — Vince McMahon (@VinceMcMahon) April 13, 2018 इस बार का मेन इवेंट भी काफी शानदार रहा था। पूरी दुनिया के फैंस ये कह रहे थे कि रोमन रेंस को जीत मिलेगी लेकिन विंस मैकमैहन ने दुनिया को चौंकाते हुए ब्रॉक लैसनर को जीता दिया। ये विंस मैकमैहन भी कर सकते हैं। इसके अलावा जितने भी मैच थे वो काफी लाजवाब थे। विंस मैकमैहन इस बार जरूर काफी खुश हैं। सभी सुपरस्टार्स ने भी अपना सौ प्रतिशत यहां दिया। फैंस हमेशा रैसमलेनिया में कुछ ना कुछ नया चाहते है, वो इस बार देखने को मिला। इस बार पहले से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें रैसलमेनिया को लेकर थी क्योंकि कार्ड भी काफी मजबूत इस बार था