WWE द्वारा दारा सिंह को बड़ा सम्मान दिए जाने के बाद उनके बेटे विंदू दारा सिंह ने कही बड़ी बात

Enter caption

हमने आपको जानकारी दी थी कि WWE ने महान भारतीय रैसलर दारा सिंह को हॉल ऑफ फेम की लैगेसी विंग में शामिल किया है। दारा सिंह द्वारा रैसलिंग जगत में किए गए शानदार काम की वजह से उन्हें इस बेहद खास अवॉर्ड से नवाजा गया है। स्वर्गीय दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने ट्विटर के जरिए अपनी खुशी जाहिए की।

Ad
Congratulations to the 2018 #WWEHOF LEGACY inductees! pic.twitter.com/Kh8AERCJiV
— WWE (@WWE) April 7, 2018

जाने-माने एक्टर विंदू दारा सिंह ने ट्विटर पर लिखा, "ये हमारे परिवार और पूरे भारत के लिए बेहद सम्मान की बात है।"

Yes a very proud moment for our family and all Indians ?? https://t.co/AE7tklqDfA
— Vindu Dara Singh (@RealVinduSingh) April 7, 2018

2016 में WWE ने हॉल ऑफ फेम में एक नई कैटेगिरी लैगेसी विंग रखी। इसमें उन सुपरस्टार्स को शामिल किया जाता है जिन्होंने रैसलिंग की दुनिया में डंका बजाया हो। दारा सिंह को भी इसी लिस्ट में इस बार शामिल किया गया है। इसमें दुनिया के कई अन्य सुपरस्टार्स भी शामिल है, जिन्होंने रैसलिंग में योगदान दिया है।

रुस्तम-ए-हिंद के नाम से मशहूर दारा सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर में 19 नवंबर 1928 को हुआ था। तगड़ी कद काठी होने की वजह से उन्होंने पहलवानी की ओर रुख किया। दारा सिंह ने अपने रैसलिंग करियर में दुनिया भर के बड़े-बड़े रैसलरों को धूल चटाई है। वो 500 से ज्यादा मैच लड़े और सभी में उन्हें जीत हासिल हुई।

रैसलर होने के अलावा दारा सिंह एक लाजवाब एक्टर भी थे। दारा सिंह ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई सीरियलों में भी काम किया। एक्टिंग के अलावा उन्होंने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई और 1998 में बीजेपी में शामिल हुए। वो राज्य सभा के लिए मनोनीत किए जाने वाले देश के पहले खिलाड़ी थे। 2003-09 तक वो राज्य सभा के सदस्य रहे। 12 जुलाई 2012 को दारा सिंह ने 83 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications