आज हुए रॉ के एपिसोड में खतरनाक चीज देखने को मिली। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने लॉकर रूम में केन और ब्रॉक लैसनर पर जानलेवा हमला कर दिया। शायद ब्रॉन स्ट्रोमैन का ऐसा खतरनाक रूप पहले कभी नहीं देखा होगा। पिछले तीन हफ्तों से लगातार पॉल हेमेन और लैसनर रॉ में आ रहे हैं। आज हेमेन के शानदार प्रोमो के बाद हमने सोचा की ब्रॉक लैसनर का हो गया लेकिन वहीं से शुरूआत हुई। कुछ हफ्ते पहले रॉ जनरल मैनेजर कर्ट एंगल ने एलान किया था कि रॉयल रंबल में ब्रॉक लैसनर अपना टाइटल केन और स्ट्रोमैन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ब्रॉक लैसनर पिछले साल रैसलमेनिया के बाद से लगातार चैंपियन बने हैं। आज जैसे ही लैसनर रैंप पहुंचे तो केन ने उन पर अटैक कर दिया। इन दोनों की फाइट बैकस्टेज एरिया में पहुंच गई। इस बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन पिक्चर में आए। और दोनों को जमीन पर गिरा दिया। केन को गिराने के बाद उन्होंने टूल से उऩकी चेस्ट में मार दी। ऐसा ही उन्होंने लैसनर के साथ भी किया। इसके बाद हुक को लेकर ऊपर लोहे से बनी दीवार को दोनों के ऊपर गिरा दिया। WHAT did the #MonsterAmongMen@BraunStrowman just DO?! #RAWpic.twitter.com/04FHxKQhbu — WWE (@WWE) January 9, 2018 ब्रॉन स्ट्रोमैन अपना विनाशक रूप दिखाकर वहां से चले गए। मैटल के अंदर ब्रॉक लैसनर और केन पड़े रहे। इसके बाद ब्रॉक लैसनर को मेडिकल विभाग द्वारा वहां से निकाला गया और एंबुलेंस में ले जाया गया। इस दौरान उनके साथ पॉल हेमेन भी मौजूद रहे। #RAWpic.twitter.com/9cTH3ItGw3 — Italo Santana (@BulletClubItal) January 9, 2018 रॉयल रंबल से पहले रॉ अपनी 25 वीं सालगिरह मनाएगा। अब उस दौरान लैसनर नजर आएंगे। और वो भी अपना बदला पूरी तरह यहां पर लेंगे। कई बड़े सुपरस्टार्स के यहां मौजूद रहने से आप अंदाज लगा सकते है कि आगे आगे क्या होगा। इसका सीधा सीधा असर रॉयल रंबल पर जाएगा।