WrestleMania मैच के बाद बैकस्टेज अंडरटेकर को दिया सुपरस्टार्स ने सम्मान

Ankit

जैसा की हम सभी जानते है कि अंडरटेकर सिर्फ रैसलिंग के सुपरस्टार नहीं बल्कि फैंस के दिलों में वो राज करते हैं। रैसलमेनिया के बाद भी अंडरटेकर के लिए फैंस और सुपरस्टार के मन में इज्जत दिखी। रोमन रेंस के खिलाफ रैसलमेनिया में मैच मिली हार के बाद अंडरटेकर ने रिटायरमेंट ले लिया जिसके बाद उन्हें उनके बाकी सुपरस्टार्स ने बैकस्टेज सम्मान दिया।

Ad

अंडरटेकर ने करीब 2 दशकों से रैसलमेनिया में अपने रैसलिंग स्किल्स से सभी के दिलों पर अपना जादू चलाया है। अंडरटेकर जब भी रिंग में एंट्री करते थे तो फैंस का जोश अगल स्तर पर पहुंच जाता था। रैसलमेनिया 30 तक अंडरटेकर को कोई भी बड़ा सुपरस्टार नहीं हरा पाया। हालांकि रैसलमेनिया 30 में डैडमैन को ब्रॉक लैसनर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं रैसलमेनिया 33 में भी अंडरटेकर को रोमन रेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद उन्होंने अपनी हैट, कोट और दस्ताने रिंग के बीच में रख दिए और फैंस को इशारा किया कि वो अब रिटायरमेंट ले रहे है। हालांकि अंडरटेकर को आखिरी बार लड़ते देख फैंस को काफी अच्छा लगा था। बैकस्टेज पर अंडरटेकर अपनी पत्नी के साथ दिखे जो मैच के दौरान भी रिंग के करीब फैंस के बीच में थी। हालांकि अंडरटेकर को अभी ऑफिशियली कंपनी ने रिलीज नहीं किया है लेकिन टेकर खुद को रैसलिंग से रिटायर कर चुके हैं। हालांकि काफी समय से कयास लगाया जा रहा था कि ये रैसलमेनिया डैडमैन की आखिरी रैसलमेनिया होगी, वहीं मैच में मिली हार के बाद फैंस को एक यादगार पल भी देखने को मिल गया। फिलहाल अंडरटेकर रिटायरमेंट के बाद अपनी हिप सर्जरी के लिए जाएंगे। खैर, उम्मीद है कि अंडरटेकर को उनके शानदार करियर के लिए जल्द से जल्द हॉल ऑफ फेम में शामिल कर लिया जाएगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications