"एक नंबर"- भारतीय स्नैक्स को खाने के बाद क्या था WWE Superstar Roman Reigns का रिएक्शन? देखें जबरदस्त वीडियो

WWE
WWE सुपरस्टार Roman Reigns को कैसे लगे भारतीय स्नैक्स (Photo क्रेडिट: WWE Now India)

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार और अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के सिर्फ यूएसए में ही नहीं बल्कि विश्वभर में काफी ज्यादा फैंस हैं। रोमन रेंस जरूर इस समय एक हील हैं, लेकिन फिर भी भारत में वो काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं और फैंस उन्हें बहुत ज्यादा फॉलो करते हैं। रोमन रेंस भी अलग-अलग मौकों पर भारत में मौजूद अपने फैंस को लेकर संदेश देते रहते हैं।

Ad

आपको बता दें कि कुछ समय पहले WWE Now India की गेलिन मेंडोंसा को इंटरव्यू दिया और इसमें वो खास सैगमेंट चख ले (Chakh le) का हिस्सा बने। यहां उन्होंने भारत के प्रसिद्ध स्नैक्स और मिठाई को टेस्ट किया।

WWE दिग्गज रोमन रेंस को इन्हें टेस्ट करना था और अगर उन्हें पसंद आया तो एक नंबर, अगर स्पाइसी है तो 'हाय-हाय मिर्ची', अगर उनसे हैंडल नहीं हो पाए तो 'हमसे नहीं हो पाएगा' बोलना था। रोमन रेंस के सामने स्नैक्स में खाखरा, आलू भुजिया, चिवड़ा और बनाना चिप्स थे। इसके अलावा मिठाई में उनके सामने सोन पापड़ी और बेसन के लड्डू थे।

आइए आपको बताते हैं WWE सुपरस्टार Roman Reigns का भारतीय स्नैक्स को खाने के बाद क्या रिएक्शन था,

#) खाखरा: इसका टेस्ट चिप जैसा है। मैं इसे एक नंबर दूंगा।

#) बेसन के लड्डू: यह पीनट बटर बॉल जैसा है। यह भी एक नंबर।

#) बनाना चिप्स: यह काफी अच्छा है। एक नंबर।

#) चिवड़ा: टेक्सचर अच्छा है, लेकिन टेस्ट ज्यादा नहीं है। इसे भी एक नंबर।

#) सोन पापड़ी: यह बढ़िया है। यह कॉटन कैंडी जैसा है। मैं इसे एक नंबर दूंगा।

#) आलू भुजिया: यह थोड़ा स्पाइसी है, लेकिन फिर भी एक नंबर। मुझे स्पाइसी पसंद है।

इस सैगमेंट की सबसे खास बात यह थी कि रोमन रेंस को भी मिठाई और स्नैक्स काफी ज्यादा पसंद आए। इसके अलावा रोमन रेंस को सबसे ज्यादा पसंद बनाना चिप्स और बेसन के लड्डू आए। आप इस जबरदस्त वीडियो को नीचे देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

आपको बता दें कि रोमन रेंस आखिरी बार भारत में साल 2017 में आए थे, जब उन्होंने दिल्ली में हुए लाइव इवेंट में हिस्सा लिया था। यहां उन्होंने शील्ड के पूर्व सदस्य सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज के साथ मिलकर जबरदस्त जीत भी दर्ज की थी। हालांकि फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा सुपरस्टार को लाइव देखना चाहते हैं।

रोमन रेंस अगर अब भारत आते हैं तो वो अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर आएंगे। वो मौजूदा अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन हैं और WWE Royal Rumble 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में उनका मुकाबला चैंपियनशिप के लिए केविन ओवेंस के खिलाफ होने वाला है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications