Batista: WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। 59 साल की उम्र में व्येन स्विनी (Wayne Swinny) का निधन हो गया है। आपको बता दें स्विनी ने WWE दिग्गज बतिस्ता (Batista) का एंट्रेंस थीम सॉन्ग प्ले किया था। ये खबर सुनकर जरूर फैंस को झटका लगा होगा।बतिस्ता की WWE थीम "I Walk Alone" बहुत प्रसिद्ध हैं। WWE इतिहास में इसे सबसे महान एंट्रेंस थीम में से एक माना जाता है। आपको बता दें इस थीम को प्रसिद्ध बैंड सलीवा ने प्रोड्यूस किया है। व्येन स्विनी ने अपने गिटार से इसमें चार चांद लगा दिए थे। सलीवा बैंड के फाउंडर मेंबर भी स्विनी हैं।व्येन स्विनी को मंगलवार को ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद वो ज्यादा टिक नहीं पाए। कुछ ही घंटे बाद खबर आई थी कि उनका निधन हो गया। पूर्व सलीवा मेंबर जोशे स्कॉट ने दिल छू देने वाला संदेश स्विनी को लेकर दिया। इसके बाद ही खबर का खुलासा भी हुआ। View this post on Instagram Instagram PostWWE दिग्गज बतिस्ता को कब हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा?व्येन स्विनी के निधन की खबर सुनकर जरूर बतिस्ता भी दुखी हुए होंगे। बतिस्ता पिछले कुछ सालों से हॉल ऑफ फेम को लेकर चर्चा में बने हुए है। साल 2020 में बतिस्ता को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना था। COVID-19 के कारण उस साल हॉल ऑफ फेम सेरेमनी नहीं हो पाई थी। इसके बाद से अभी तक वो पल नहीं आया जब उन्हें हॉल ऑफ फेम में इंडक्ट किया जाए।फैंस को लगा था कि साल 2023 में उन्हें इंडक्ट किया जाएगा। अब शायद ऐसा नहीं होगा। PWInsider Elite ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि बतिस्ता इस साल भी हॉल ऑफ फेम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उनके बिजी शेड्यूल की वजह से ये फैसला लिया गया है। हालांकि अभी तक इस पर कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। बतिस्ता ने WWE में बहुत नाम कमाया। अब वो हॉलीवुड के भी बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। अब देखना होगा कि उन्हें कब हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।