'Roman Reigns की दुश्मनी उनसे होनी चाहिए' - रेसलिंग दिग्गज ने ट्राइबल चीफ का 135 किलो के WWE रेसलर के साथ मैच करवाने का दिया आइडिया

roman reigns gunther
दिग्गज ने रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान दिया

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1000 दिन पूरे होने वाले मोमेंट को सेलिब्रेट करने वाले हैं। इसके अलावा वो पिछले 400 दिनों से अधिक समय से वर्ल्ड चैंपियन भी बने हुए हैं। अब पूर्व WCW रेसलर डिस्को इनफर्नो (Disco Inferno) ने Roman Reigns vs गुंथर स्टोरीलाइन का आइडिया दिया है।

K100 पॉडकास्ट पर इनफर्नो ने आइडिया दिया कि अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के बाद ट्राइबल चीफ को बेबीफेस बन जाना चाहिए और तब तक गुंथर विलेन बने रहे तो इन दोनों रेसलर्स की दुश्मनी शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा:

"अगर भविष्य में रोमन रेंस को बेबीफेस बनाया गया तो गुंथर उनका पहला प्रतिद्वंदी बनने के लिए सबसे अच्छा विकल्प होंगे। गुंथर को ऐसे दिखाया जाए जो किसी भी रेसलर को पटखनी दे सकता हो। ये चौंकाने वाली बात है कि अभी तक उनके मैच के बारे में किसी ने नहीं सोचा है क्योंकि वो दोनों हील रेसलर्स हैं।"

youtube-cover

Disco Inferno WWE में Roman Reigns vs Gunther मैच क्यों देखना चाहते हैं?

इस समय Roman Reigns के फैक्शन, द ब्लडलाइन का भविष्य खतरे में नज़र आ रहा है, लेकिन गुंथर ने द इम्पीरियम में अपने टीम मेंबर्स लुडविग काइज़र और जियोवानी विंची से अच्छे संबंध बनाए हुए हैं। इनफर्नो का मानना है कि अगर रोमन vs गुंथर मैच हुआ तो उसमें विंची और काइज़र अहम भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा:

"टाइटल हारने के बाद गुंथर, रोमन की पहली चुनौती हो सकते हैं जिससे लोगों के मन में उनके लिए प्यार बढ़ाया जा सके। एक खतरनाक हील रेसलर, जिसे हाल ही में हार मिली हो और अब हम लोगों के मन में उनके प्रति प्यार लाना चाहते हैं। द इम्पीरियम मेंबर्स, 3-ऑन-1 होकर रोमन का बुरा हाल करें। इसलिए अगर टाइटल हारने के बाद कंपनी उन्हें बेबीफेस बनाना चाहे तो गुंथर के साथ स्टोरीलाइन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।"

फिलहाल रोमन रेंस vs गुंथर फिउड की संभावनाएं बहुत कम नज़र आती हैं क्योंकि रोमन को SmackDown में रखा गया है और मौजूदा आईसी चैंपियन गुंथर को हाल ही में Raw में ड्राफ्ट किया गया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications