रॉ में शेन मैकमैहन ने दिखाया कि वो सर्वाइवर सीरीज को कितनी गंभारता से ले रहे हैं और उसके लिए पूरे स्मैकडाउन रोस्टर ने रॉ के सुपरस्टार्स के ऊपर अटैक कर दिया था। शेेन मैकमैहन ने पूरी तरह तानाशाही यहां पर दिखाई। रॉ के लॉकर रूम में जाकर सभी सुपरस्टार्स ने रॉ के सुपरस्टार्स की बुरी तरह पिटाई की। यहीं नहीं कर्ट एंगल को भी नहीं बक्शा गया। शेन मैकमैहन ने कर्ट एंगल को धमकी दी। फैंस ने ये सोचा था कि आज स्मैकडाउन के पर रॉ के सुपरस्टार जाकर बदला लेंगे। ऐसा नहीं हुआ। आज के एपिसोड में कुछ अलग ही चीज नजर आई। इस अटैक के बाद शेन मैकमैहन और डेनियल ब्रायन में ही विवाद हो गया हैं। दरअसल ये अटैक होने वाला है ये डैनियल ब्रायन को पता ही नहीं था। बैकस्टेज में शेन मैकमैहन और डैनियल ब्रायन का आमना-सामना हुआ। इस दौरान डैनियल ने शेन ने इस बात को लेकर सवाल पूछा की इस बारे में मुझे क्यों नहीं बताया गया। शेन ने कहा कि मैं बॉस हूं, हमें सर्वाइवर सीरीज के लिए तैयार रहना चाहिए। डैनियल मैं तुम्हारी इज्जत करता हूं। लेकिन मैं कमिश्नर हूं। मैं कभी खुद भी अपने निर्णय ले सकता हूं। ये मेरी जॉब हैं। इसके बाद डेनियल ब्रायन वहां से गुस्से में चले गए। एपिसोड के अंत में डेनियल ब्रायन इस बारे में शेन मैकमैहन से बात करने आए। उन्होंने शेन से कहा कि, तुम लोगों ने वहां अटैक कर गलत किया हैं। और कर्ट एंगल और अन्य सुपरस्टार इसका बदला लेने यहां जरूर आएंगे। और इसकी पूरी जिम्मेदारी तुम्हारी होगी। इसके लिए तुम्हें तैयार रहना पड़ेगा। #SDLive GM @WWEDanielBryan warns @ShaneMcMahon to prepare for the consequences should #RAW decide to raid #TeamBlue! pic.twitter.com/gHZBiUR9L1 — WWE Universe (@WWEUniverse) October 25, 2017 वैसे अब इन दोनों के बीच में इस बात को लेकर दरार आ गई हैं। अगले हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड में कुछ और तकरार इन दोनों के बीच सामने आ सकती हैं।