ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में रोमन रेंस का सामना एक बार फिर यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लैसनर के साथ हुआ था। इस बार फैंस को उम्मीद थी कि रोमन रेंस जीत जाएंगे। लेकिन लैसनर जीत गए। ये एक कंट्रोवर्सी भरा मैच था। पिछले एक महीने में लगातार दो बार रोमन रेंस हार गए। अब इस हार के बाद सभी के मन में एक ही सवाल था कि रोमन रेंस रॉ में आकर क्या करेंगे? रॉ की शुरूआत आज रोमन रेंस ने की। रोमन रेंस जैसे ही रिंग में आए फैंस ने उन्हें बोलने नहीं दिया। लगातार क्राउड उन्हें बू कर रहा था। खैर जेैसे तैसे उन्होंने बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि,"आप सभी ने फुटेज देखा उसमें क्या हुआ आपको पता है। आप लोगों ने रैफरी का ट्वीट भी देखा तो आप समझ सकते है कि क्या हुआ होगा। मैंने वादा किया था कि मैं यूनिवर्सल चैंपियन बनूंगा। तो मैं हूं। टाइटल मेरे पास नहीं है लेकिन जो मैच हुआ उस हिसाब से मेरे पास ही होना चाहिए।" "You've seen the footage. You saw the tweet from the referee himself. So that means you're looking at the REAL #UniversalChampion!" - @WWERomanReigns #RAW pic.twitter.com/Twr5MEQA16 — WWE Universe (@WWEUniverse) May 1, 2018 "This Sunday #WWEBacklash, I put your downward-spiraling career to SLEEP!" - @SamoaJoe delivers a message to @WWERomanReigns! #RAW pic.twitter.com/PLa1eEGRLg — WWE Universe (@WWEUniverse) May 1, 2018 सबसे खास बात ये थी कि लैसनर से हार का गुस्सा क्राउड ने रोमन रेंस पर ही निकाला। रोमन रेंस को क्राउड ने जमकर बू किया। वो ज्यादा कुछ बोल नहीं पाए। हालांकि इसके बाद बड़ी स्क्रीन पर आकर समोआ जो ने उन्हें बैकलैश में हराने की चुनौती दी। आलम ये था कि उसके बाद जिंदर महल, सैमी जेन और केविन ओवंस आए। जिंदर महल ने तो लैसनर से हार पर रोमन का मजाक भी उड़ाया। जब कि तीनों ने फिर रोमन रेंस को मैच के लिए ललकारा। बाद में रोमन पर अटैक कर दिया। रोमन रेंस को बचाने लैश्ले और स्ट्रोमैन आए। बाद में जब रोमन रेंस 6 मैन टैग टीम मैच में उतरे थे तब भी उन्हें क्राउड ने बू किया। अब आप अंदाजा लगा सकते है कि रोमन की हार से फैस कितने गुस्से में है।