ऑफ एयर होने के बाद Smackdown में क्या हुआ?

आज की स्मैकडाउन में पता चल गया की WWE अब डीन एम्ब्रोज़ पर काफी फोकस करने वाली है। मेन इवैंट में सैथ का सामना सेमी ज़ेन से हुआ, और इसमें सैथ की जीत हुई। मैच के बाद डीन और सैथ के बीच झगड़ा हुआ और स्मैकडाउन का अंत हुआ। लेकिन इसके बाद भी अरेना में मौजूद लोगों के लिए स्मैकडाउन खत्म नहीं हुई। इसके बाद डार्क मैच हुआ। जिसमें क्लब और सैथ रॉलिन्स का सामना डीन एम्ब्रोज़, सेमी ज़ेन और द उसोस से हुआ। लड़ाई में टीम एम्ब्रोज़ की जीत हुई। लोगों ने इस लड़ाई को काफी एंजॉय किया, और यहाँ सभी बड़े मुव्स खेले गए। आपको बता दें की डार्क मैच का मेन स्टोरी से कोई लेना देना नहीं होता है। यहाँ जो भी होता है वो बस लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए होता है। आजकल WWE इन इवैंट को हर जगह करती है। और इसका एक कारण है अरेना में मौजूद लोगों का ज़्यादा पैसे खर्च करना। उन्हे इतना पैसा खर्च करने के बाद कुछ अलग दिख सके इसलिए ये मैच रखे जाते हैं। अब रोमन रेन्स कब और कैसे वापसी करते हैं इस बात पर भी लोगों की नज़र होगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications