ऑफ एयर होने के बाद स्मैकडाउन में क्या हुआ ?

इस हफ्ते का स्मैकडाउन फ्लोरिडा के मियामी में हुआ। शो में कुल मिलाकर 6 मैच देखने को मिले। जिसमें रैसलरों ने एक दूसरे के खिलाफ मैच लड़े। WWE ड्राफ्ट 19 जुलाई को होगा, इसको मद्देनजर रखते हुए फैंस की नजर WWE पर हैं। फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि किस ब्रैंड में कौन सा सुपरस्टार जाएगा। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, जॉन सीना, एजे स्टाइल्स, डीन एम्ब्रोज जैसे बड़े स्टार्स का क्या होगा। इस हफ्ते के स्मैकडाउन में काफी स्टार्स नजर नहीं आए। रोमन रेंस को पहले ही 1 महीने के लिए सस्पेंड किया जा चुका है। वहीं शो में एजे स्टाइल्स और जॉन सीना भी नहीं दिखे। जॉन सीना की वापसी के बाद से एजे स्टइाइल्स और उनकी दुश्मनी लगातार बढ़ रही है। स्मैकडाउन के मेन इवेंट में आज WWE चैंपियन डीन एम्ब्रोज का सामना द मिज के साथ हुआ। मैच में जीत डीन के हाथ लगी। स्मैकडाउन के ऑफ एयर होने के बाद डीन एम्ब्रोज, सैमी जेन और सिजेरो का सामना ब्रे वायट फैमिली के साथ हुआ। इस मैच को डीन एम्ब्रोज, सैमी जेन और सिजेरो की जोड़ी ने जीता।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now