स्मैकडाउन ऑफ एयर जाने के बाद द फीन्ड का मुकाबला द मिज के साथ हुआ। ये मैच यूनिवर्सल चैंंपियनशिप के लिए हुआ। फीन्ड ने ये मैच जीतकर अपना टाइटल डिफेंड कर लिया। स्मैकडाउन के एपिसोड में मिज ने एलान किया कि द मिज के गेस्ट ब्रायन थे लेकिन वो गायब हो गए है। ब्रे वायट ने इसके बाद दखल दे दिया। वायट ने मिज से टीएलसी में सामना करने को कहा। वायट ने इसके बाद मिज की फैमिली भी दिखाई। इसके बाद बैकस्टेज एरिया में मिज के ऊपर फीन्ड ने हमला कर दिया। टीएलसी पीपीवी में मिज का मुकाबला ब्रे वायट के साथ होगा। ये मैच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नहीं होगा। लेकिन स्मैकडाउन ऑफ एयर जाने के बाद मिज के पास बेल्ट जीतने का अच्छा मौका था। फीन्ड ने ऐसा नहीं होने दिया और टाइटल डिफेंड कर लिया। ये भी पढ़े: रोमन रेंस की बेइज्जती से नाखुश फैंस ने ट्विटर पर निकाला अपना गुस्साThe fiend: a thread. pic.twitter.com/6uwzUA7C0y— lindsey👹🪐 (@oceangrown8) December 7, 2019The Fiend Defends #WWE Universal Title After This Week’s 205 Live https://t.co/E6vh4IyacC pic.twitter.com/b5StjsaX1Q— LordsofPain.net (@lordsofpain) December 7, 2019#SmackDown dark match: The Fiend VS @mikethemiz - @WWEonFOX pic.twitter.com/lekaXe6M4i— Dillon Huffman (@DillonHuffmanTV) December 7, 2019उम्मीद ये की जा रही थी कि फीन्ड का मुकाबला टीएलसी में डेनियल ब्रायन के साथ होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डेनियल ब्रायन इस हफ्ते स्मकैडाउन के शो से गायब रहे। फैंस सोच रहे थे कि मेन इवेंट में वो आएंगे लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। सर्वाइवर सीरीज में पहले द फीन्ड और मिज का मुकाबला होना था लेकिन मिज की जगह डेनियल ब्रायन को डाल दिया गया था। और अब टीएलसी में मिज को मौका दिया गया है। ये फैंस के लिए ड्रीम मैच होगा।