इस बार की रॉ कई मायनों में काफी अलग रही। एक तरफ जहां रोमन रेन्स ने फिर से रॉ की शुरुआत की और बताया की वो अभी भी विंस मैकमैहन के फेवरेट हैं। तो वहीं दूसरी ओर किरदार में काफी बदलाव दिख रहे हैं। सैथ रॉलिन्स अब धीरे-धीरे फेस बनते जा रहे हैं, जो शायद कई लोगों की काफी दिनों से डिमांड रही है। लेकिन जिस तरह से वो फेस बन रहे हैं वो शायद थोड़ी कमज़ोर स्टोरी दिखती है। आज के मेन इवैंट में भी जब रोमन रेन्स को रुसेव और केविन ओवन्स पीट रहे थे तो पूर्व शील्ड मैंबर रेन्स को बचाने आए। जब सैथ रॉलिन्स का म्यूज़िक बजा तो लोग काफी एकसाइटेड हो गए, इसके बाद सैथ ने अपने पूर्व पार्टनर रेन्स को इन दोनों से बचाया, और उसके बाद रॉ का अंत हो गया। लेकिन अरेना में बैठे लोगों के लिए रॉ खत्म नहीं हुई थी। इसके बाद भी रेन्स और सैथ ने केविन ओवन्स और रुसेव की पिटाई की, और अंत में इन दोनों के बीच थोड़ा स्टेयर ऑफ हुआ। फिर सैथ वहाँ से चलते बने। इस कहानी से कहा जा सकता है की आने वाले समय में WWE कुछ नया और रोचक कर सकती है। सैथ का फेस टर्न भी काफी धीरे-धीरे हो रहा है, इसलिए ये देखना अहम होगा की आने वाले समय में सैथ और रेन्स कैसे आगे बढ़ते हैं।
After Raw went off air (credit to owner) pic.twitter.com/gv1034D2E2
— Simone Rhodes♏ (@mone_rhodes) September 20, 2016