WWE Raw में करारी हार के बाद Becky Lynch हुईं निराश, शो ऑफ एयर होने के बाद फैंस को दिया भावुक संदेश

Pankaj
WWE Raw में बैकी लिंच की हुई हार
WWE Raw में बैकी लिंच की हुई हार

Becky Lynch: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिला। बैकी लिंच की इस मैच में हार हो गई। शो ऑफ एयर होने के बाद लिंच (Becky Lynch) ने क्राउड को संबोधित किया। लिंच ने कुछ हफ्ते पहले ही WWE में वापसी की थी। अब वो अपना जलवा यहां पर दिखा रही हैं।

इस हफ्ते मेन इवेंट में बैकी लिंच, एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस के बीच ट्रिपल थ्रेट नंबर वन कंटेंडर मैच हुआ था। इस मैच में तीनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पहले लगा कि बैकी लिंच जीत जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैकी के ऊपर अंत में इयो स्काई और डकोटा काई ने अटैक कर दिया। इसका फायदा एलेक्सा ने उठाया। उन्होंने निकी क्रॉस के ऊपर अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल कर ली।

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

शो ऑफ एयर होने के बाद बैकी लिंच ने फैंस को दिल छू देने वाला संदेश दिया। उन्होंने कहा,

मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं। आप लोगों ने मेरा हमेशा साथ दिया। मैंने आप लोगों को बहुत मिस किया। मैं आपसे कितना प्यार करती हूं ये दिखाने के लिए मेरे पास बहुत सबूत हैं। इनकी कोई लिमिट नहीं है। आप सभी लोग गाड़ी आराम से चलाना और घर पहुंचना।

अगले हफ्ते बेली और एलेक्सा ब्लिस के बीच मुकाबला होगा। जो भी जीतेगा वो Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर का सामना करेगा। बैकी और बेली की इस समय राइवलरी चल रही हैं। इस लिहाज से सोचा गया था कि मेन इवेंट में बैकी लिंच की जीत होगी। इसके बाद दोनों का मुकाबला अगले हफ्ते होगा।

WWE ने शायद इन दोनों के लिए कुछ और प्लान तैयार किया है। डैमेज कंट्रोल ने इस हफ्ते लिंच के ऊपर अटैक किया था। इस वजह से वो हार गईं। अब देखना होगा कि बैकी इस हार का बदला कैसे लेंगी। अगले हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड और भी ज्यादा मजेदार होगा। लिंच यहां फिर से धमाल मचाती हुईं नज़र आएंगी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।