WWE SmackDown ऑफ एयर होने के बाद फैन ने Paul Heyman की बेइज्जती की, Roman Reigns ने गले लगाकर दी प्रतिक्रिया

WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते काफी शानदार रहा
WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते काफी शानदार रहा

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा। मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ। लैसनर इसके बाद बवाल भी मचाया। लैसनर ने आठ सिक्योरिटी गार्ड्स को बुरा हाल कर दिया। शो ऑफ-एयर होने के बाद भी काफी कुछ देखने को मिला। एक फैन ने पॉल हेमन (Paul Heyman) की बेइज्जती कर दी। रोमन रेंस और पॉल हेमन के बीच इसके बाद दिल छू देने वाला मोमेंट देखने को मिला।

WWE SmackDown ऑफ एयर होने के बाद फैंस को आया मजा

WWE रिंग में पॉल हेमन का कैरेक्टर काफी शानदार रहता हैं। लाइव ऑडियंस को किस तरह बिजी रखा जाता है वो पॉल हेमन को अच्छे से आता है। माइक्रोफोन के जरिए हमेशा वो अपने फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। प्रोफेशनल रेसलिंग के इतिहास में पॉल हेमन को बेस्ट टॉकर माना जाता हैं।

डार्क मैचों के दौरान भी पॉल हेमन कुछ ऐसा करते हैं जो फैंस को अच्छा लगता है। कुछ ऐसा ही इस बार ऑफ एयर होने के बाद नजर आया। पॉल हेमन की एक फैन ने बुरी तरह बेइज्जती कर दी थी। इस बात से पॉल हेमन काफी दुखी नजर आए। रोमन रेंस ने इसके बाद पॉल हेमन को समझाया और गले लगाया। रोमन रेंस ने इसके बाद फैन को भी लताड़ा।

WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच टाइटल vs टाइटल मैच होगा। इस मैच का बिल्डअप अभी तक शानदार अंदाज में हुआ। इस हफ्ते दोनों सुपरस्टार्स ने कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया। शुरूआत में पॉल हेमन ने रोमन रेंस को असली चैंपियन बताया और फिर लैसनर की बेइज्जती की। लैसनर ने भी आकर रोमन रेंस और पॉल हेमन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। रोमन रेंस ने इसके बाद लैसनर को काफी गुस्सा दिला दिया लैसनर ने ये गुस्सा सिक्योरिटी गार्ड्स के ऊपर निकाला। ये देखकर सभी चौंक गए थे। खुद रोमन रेंस और पॉल हेमन की हालत भी खराब हो गई थी। अब देखना होगा कि आगे जाकर इस राइवलरी में क्या नया देखने को मिलेगा। लैसनर आने वाले कुछ हफ्तों में पॉल हेमन के ऊपर भी अटैक कर सकते हैं।