3 चीजें जो SmackDown के तीन घंटे के शो में होने के बाद हो सकती है

smackdown

वर्ष 2019 में WWE को बहुत मेहनत करने की जरूरत पड़ने वाली है, क्योंकि अक्टूबर से स्मैकडाउन USA नेटवर्क से FOX नेटवर्क पर शिफ्ट हो रही है। यह पहली बार नहीं होगा जब रॉ और स्मैकडाउन अलग अलग नेटवर्क पर प्रसारित किए जाएंगे।

Ad

WWE को FOX के अधिकारियों को रिझाने के लिए मेहनत की जरूरत इसलिए पड़ने वाली है, क्योंकि FOX अपने आप में एक ब्रांड है और बहुत बड़ा नेटवर्क भी है। जाहिर तौर पर अगले वर्ष स्मैकडाउन की व्यूअरशिप बढ़ने वाली है और मुनाफा भी। लेकिन यह तभी संभव है जब क्रिएटिव टीम की रणनीतियां सफल रहती है।

यहाँ सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या स्मैकडाउन, दो से तीन घंटे का होने वाला है। क्या होगा यदि स्मैकडाउन सच में तीन घंटे का शो होता है।

3) अधिक सुपरस्टार्स को मिलेगा मौका

three hour smackdown means more opportunities for wrestlers

मौजूदा समय की बात करें तो रॉ और स्मैकडाउन रोस्टर में ऐसे कुछ सुपरस्टार्स मौजूद हैं, जिन्हें फिलहाल पर्याप्त मौके नहीं मिल पा रहे हैं।

Ad

हम अच्छी तरह से जानते हैं कि WWE सभी सुपरस्टार्स को अलग-अलग परिस्थितियों में प्रयोग करती आई है। कुछ रैसलर्स को बैकअप प्लान के रूप में प्रयोग भी किया जाता है। अब यदि स्मैकडाउन दो से तीन घंटे की होती है, तो जाहिर सी बात है कि रोस्टर में रैसलर्स को मौके मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। साथ ही साथ NXT से नए सुपरस्टार्स का आगमन भी हो सकता है।

2) टॉक शोज़ की संख्या बढ़ेगी

W

स्मैकडाउन में फिलहाल की बात करे तो KO शो, ट्रुथ टीवी और मिज टीवी नियमित रूप से आयोजित होते आए हैं। मिज पहले ही रॉ का रुख कर चुके हैं। यदि स्मैकदाउन तीन घंटे की होती है तो संभावनाएं बढ़ जाएंगी कि हर सप्ताह स्मैकडाउन में टॉक शोज़ को जगह दी जाएगी।

Ad

टॉक शोज़ का अहम मकसद किसी स्टोरीलाइन को पुश देना होता है। इसलिए ये शो टॉप-कार्ड डिवीज़न तक सीमित न रहते हुए मिड-कार्ड डिवीज़न में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

1) तीन घंटे का शो फैंस में पक्का सकता है

We can expect to see long rest holds and lackluster segments to help SmackDown fill up three hours of programming

अब रॉ को तीन घंटे का शो बने हुए काफी समय बीत चुका है। पिछले एक वर्ष में स्मैकडाउन, रॉ से कुछ बेहतर ही साबित हुई है। एरिना में मौजूद दर्शकों से अलग, टीवी दर्शकों को तीन घंटे तक टीवी से चिपकाए रखने का भार पूरी तरह क्रिएटिव टीम पर होता है।

Ad

बेशक तीन घंटे का शो WWE के लिए अधिक मुनाफे का सौदा साबित होगा। लेकिन तीन घंटे का शो काफी लम्बा होता है। इसलिए स्मैकडाउन को रैसलिंग मार्केट में एक ख़ास स्थान दिलाने के लिए WWE को और भी कड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी।

यदि स्मैकडाउन भी तीन घंटे में तब्दील होती है। तो ब्लू ब्रांड पर भी वही ख़तरा मंडराने लगेगा, जिस तरह का हाल पिछले कुछ समय में रॉ का हुआ है।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications