क्या होता अगर क्रिस बेन्वा ने सुसाइड नहीं किया होता?

vince-mcmahon-limo-explosion-1491959819-800

साल 2007 WWE प्रसंशकों के लिए बुरा समय है। रैसलिंग के बाहर के कई लोग इसकी बुराई कर रहे हैं। इसपर आपत्तिजनक कंटेंट, स्टेरॉयड और ड्रग का इस्तेमाल और खतरनाक काम के आरोप लगते रहे हैं। जिसकी वजह से कई रैसलर्स की मौत हो रही है। इस तरह के काम की वजह से कई युवा स्टार्स की चोटी उम्र में मृत्यु हो चुकी है। जब भी किसी रैसलर का देहान्त हुआ तो उंगली सीधे WWE पर उठी। इसके दो साल पहले भी चीजें ऐसी ही थी जब दर्शकों के पसंदीदा एड़ी ग्युरेरो का देहांत हुआ था। ऐसी घटना आगे न हो इसके लिए WWE ने कई कदम उठाए थे, जिसमें से एक है WWE की वैलनेस पालिसी। उम्मीद थी कि स्वास्थ को लेकर इतने सख्त नियम के बाद WWE में रैसलर्स की मौत की घटना नहीं होगी, लेकिन 2007 में क्रिस बेन्वा की मौत से सभी को तगड़ा झटका लगा। हम सब जानते है क्रिस बेन्वा का अंत कैसे हुआ। उन्होंने आत्महत्या करने के पहले अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी थी। इस घटना ने कंपनी में सभी को हिला कर रख दिया। जो लोग बेन्वा को जानते है वो कह सकते हैं कि बेन्वा रिंग के अंदर अलग और रिंग के बाहर अलग इंसान है। लेकिन फिर कईयों का मानना है कि बेन्वा ने जो कदम उठाया उसके पीछे उनका रैसलिंग करियर है। ये बहस कभी खत्म नहीं होगी। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचने की कोशिश की है कि अगर ये सब नहीं हुआ होता तो क्या हो सकता था? तुरन्त दिखाई देने वाले बदलाव क्रिस बेन्वा की इस घटना के पहले WWE एक स्टोरीलाइन में थी जहां पर उन्होंने दिखाया कि विंस मैकमैहन की मौत हो चुकी है। उनकी लिमो कार में धमाका होते हुए दिखाया गया था। आज तक हमे पता नहीं है कि WWE इस कहानी को आगे कैसे बढ़ाती। लेकिन अफवाहें थी कि यहां पर विंस और उनके विरोधियों के बीच झगड़ा दिखाया जाएगा। यहां पर कहानी के रूप में केन कैनेडी को विंस मैकमैहन के नाजायज बेटे के रूप में सामने रखने की योजना थी। लेकिन फिर बेन्वा के मौत के बाद इस कहानी को रद्द कर दिया गया। अगर बेन्वा के साथ वो घटना नहीं घटी होती तो हमे शो पर ये अजीब स्टोरीलाइन देखने का मौका मिलता। इसके बाद हमे रॉ पर अपना हक़ जताते कई लोग नज़र आते क्योंकि कहानी के अनुसार विंस मैकमैहन की मौत हो चुकी है। अफवाहें थी कि इसके बाद विंस की जगह उनके नाजायज बेटे कैनेडी लेते जिन्हें बाद में दरकिनार कर दिया जाता। इस दौरान बेन्वा ECW के स्टार थे और वहां पर टॉप स्टार बनने वाले थे। उस दौरान ECW को "सी-क्लास" शो कहा जाता था और कंपनी में उसकी ज्यादा अहमियत नहीं थी। उस समय जब रॉ और स्मैकडाउन के बीच जंग जारी थी तब बेन्वा इस भूले हुए डिवीज़न को वापस उसे उसकी पहचान दिला रहे थे। लेकिन अगर ऐसा नहीं होने वाला था तो बेन्वा जल्द ही कंपनी छोड़कर चले जाते। कुछ महीनों तक वो ECW में रहते और फिर चले जाते। 2007 की स्टोरीलाइन तक ये साफ हो गया था कि क्रिस बेन्वा कंपनी की टॉप प्रायोरिटी लिस्ट का हिस्सा नहीं थे। इसके बाद शायद वो कंपनी में एक साल और ECW चैंपियन बने रहते और फिर रिटायर हो जाते। chris-benoit-world-champion-1491959997-800 WWE, क्रिस बेन्वा की चोट से कैसे उभरती ? क्रिस बेन्वा की चोट से कंपनी और उनकी नकारात्मक पब्लिसिटी हुई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि क्रिस बेन्वा की मौत के पीछे का कारण उनके सिर में लगी गहरी चोट थी। ऐसा ही कुछ साल 1999 के एज PPV पर हुआ था जब ओवेन हार्ट की गिरने से मौत हुई थी। वो साल 1999 था जब WWE का ध्यान केवल WCW को हराने की ओर था। उस समय भी कंपनी ने अपने टैलेंट्स की जान बचाने की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अगर क्रिस बेन्वा ज़िंदा होते तो कंपनी उन्हें बचाने की कुछ न कुछ कोशिश जरूर करती। हालांकि इसके कारगर होने में समय ज़रूर लगता। WWE ने नई पालिसी इसलिए बनाई ताकि वो नुकसान की भरपाई कर ले, ना कि उन्हें अपने रैसलर्स की परवाह थी। WWE के हॉल ऑफ फेम में जगह chris_benoit__wwe_hall_of_fame_2017_by_kingquake-dawc9ar-1491961286-800 आगर आप क्रिस बेन्वा की घटना को किनारे करते हुए उनके करियर पर नज़र डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि उनका करियर काफी अच्छा था। उन्होंने दुनिया भर में रैसलिंग की थी और हर प्रमोशन के बड़े स्टार थे। अपने पूरे करियर में उन्होंने कई यादगार लम्हें दिए। जापान में बेन्वा 'वाइल्ड पेगासस' के नाम से रैसलिंग किया करते थे और एक के बाद एक कई बेहतरीन मैचेस दिए। जिसमें से साल 1994 में सुपर जे कप का प्रदर्शन भी शामिल है। WWE में क्रिस जैरिको और कर्ट एंगल जैसे स्टार्स के साथ उनके कई शानदार मैचेस हो चुके हैं। रैसलमेनिया XX पर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपिनशिप जीतने के बाद उन्होंने एडी ग्युरेरो के साथ जीत का जश्न मनाया जो कि एक भावनात्मक पल था। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए WWE द्वारा क्रिस बेन्वा हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाते। बेन्वा NJPW, ECW, WCW और WWE के लिए रैसलिंग कर चुके हैं, ऐसे में उन्हें हॉल ऑफ फेम में जगह मिलना पक्का था।