विंस मैकमैहन और WWE अधिकारियों की नजर में रोमन रेंस की पॉजिशन क्या है ?

ये बात किसी से भी छिपी नहीं है कि रोमन रेंस को जॉन सीना के बाद कंपनी का अगला चेहरा बनाने के लिए विंस मैकमैहन ने ही उन्हें चुना था। फैंस की नाराजगी के बावजूद भी रोमन रेंस को लगातार पुश किया गया और रैसलमेनिया 32 में उनकी ताजपोशी हुई। तब लग रहा था कि वो लंबे समय के लिए चैंपियन बनेंगे। ऱोमन रेंस द्वारा वेलनेस पॉलिसी के उल्लंघन के बाद से चीजों में बदलाव आया है। उन्हें सैथ रॉलिंस के हाथों टाइटल गंवाना पड़ा और मनी इन द बैंक के बाद वाली रॉ में सस्पेंड कर दिया गया। सैथ रॉलिंस के खिलाफ सिर्फ ये ही बात चौंकाने वाली नहीं थी कि उनकी टाइटल बादशाहत सिर्फ 77 दिनों में खत्म हो गई, बल्कि वो सैथ के हाथों साफ रूप से हारे। मनी इन द बैंक से पहले रोमन रेंस सिंगल प्रतियोगी के रूप में पिन नहीं हुए और ना ही सबमिशन के जरिए हारे। इसमें रोमन रेंस की सजा के तौर पर देखा गया। सस्पेंशन के बाद बैटलग्राउंड में उनकी वापसी पर भी उन्हें डीन एम्ब्रोज ने पिन किया। उसके बाद से रोमन रेंस के लिए और बुरा हुआ। बैटलग्राउंड के बाद वाली रॉ में रोमन रेंस को फिन बैलर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। लगातार हार के बाद लोगों और फैंस के बीच कयास लगने शुरु हो गए हैं कि विंस मैकमैहन और WWE के बड़े अधिकारियों की नजर में रोमन रेंस की क्या स्थिति है। करीब 1 महीने पहले अफवाहें सामने आई थी कि विंस मैकमैहन रोमन रेंस को लेकर अब ज्यादा उत्साहित नहीं है। लेकिन वो बातें सिर्फ अफवाहें ही साबित हुई। रोमन रेंस के सस्पेंशन के बाद बातें सामने ही विंस रोमन रेंस खुश नहीं है। अगर पिछले महीने हुई घटनाओं पर नजर डालें तो ये बात साफ नजर भी आती है। रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर की रिपोर्ट के मुताबिक, WWE ने रोमन रेंस को दिए जाने वाला पुश कुछ समय के लिए रोक दिया है। इसका साफ मतलब है कि अब रॉ में फिन बैलर को अच्छा पुश दिया जाएगा और रोमन रेंस को फिर से उसी मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। ये दोनों ही साइड्स के लिए अच्छी बात है। इसकी वजह से दूसरे स्टार्स को पुश मिलेगा और वहीं दूसरी तरफ रोमन रेंस को अपना किरदार फिर से सुधारने का मौका मिलेगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications