मौजूदा रोस्टर में रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। पिछले एक साल से अलग लेवल पर रेंस काम कर रहे हैं। उनका हील रन जबरदस्त चल रहा है और कई दिग्गजों को उन्होंने मात दे दी। पिछले साल वापसी के बाद ही रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल कर ली और अभी तक वो चैंपियन बने हुए है। लगातार सभी पीपीवी के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने हिस्सा लिया और यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की।A new color way to #AcknowledgeMe as your #TribalChief… #Smackdown https://t.co/LP5dGLBblu— Roman Reigns (@WWERomanReigns) July 2, 2021सूत्रों के मुताबिक साल 2021 में रोमन रेंस की WWE सैलरी लगभग 5 मिलियन डॉलर (लगभग 37 करोड़) है। हालिया दौर में देखा जाए तो रोमन रेंस सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले एक्टिव रेसलर है। रेंस के हील टर्न से सभी को बहुत फायदा हुआ और कमाई के मामले में भी रेंस को इससे काफी फायदा हुआ।WWE में रोमन रेंस का शानदार करियरSurvivor Series 2012 में रोमन रेंस ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। शील्ड के साथ रेंस सबसे पहले नजर आए थे और उनके साथ सैथ रॉलिंस, डीन एंब्रोज भी थे। साल 2014 में शील्ड अलग हो गई और इसके बाद रेंस का सिंगल रन जबरदस्त रहा। रेंस ने यहां से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लैसनर, अंडरटेकर और ट्रिपल एच जैसे दिग्गजों को WrestleMania में रेंस हरा चुके हैं।#MITB pic.twitter.com/a4ZfB7SMDZ— Roman Reigns (@WWERomanReigns) July 19, 2021बेबीफेस के रूप में रेंस को सफलता नहीं मिली क्योंकि उन्हें हमेशा मिक्स्ड रिएक्शन मिला। फैंस ने चीयर से ज्यादा रेंस को हमेशा बू किया। विंस मैकमैहन ने रेंस को सबसे बड़ा फेस बनाने के लिए बहुत मेहनत की लेकिन कामयाब नहीं हुए। साल 2015 से ही रेंस को काफी पुश दिया गया था। पिछले साल वापसी के बाद हील टर्न जब रेंस ने लिया तो सभी फैंस खुश हो गए। फैंस कई सालों से रेंस के हील टर्न की मांग कर रहे थे। पिछले एक साल में रेंस को बहुत सफलता मिली।रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन भी अभी शानदार चल रहा है। हाल ही में ऐज को उन्होंने हराकर चैंपियनशिप डिफेंड की। अब सीना के साथ उनकी राइवलरी शुरू हो गई है। जल्द ही दोनों के बीच SummerSlam 2021 में मैच देखने को मिलेगा। फैंस इन दोनों दिग्गजों के बीच मैच देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं।