WWE सुपरस्टार द मिज और उनकी पत्नी की कुल कमाई और संपत्ति

WWE दिग्गज द मिज और मरीस की कमाई को लेकर जानकारी
WWE दिग्गज द मिज और मरीस की कमाई को लेकर जानकारी

WWE में द मिज (The Miz) का बहुत बड़ा नाम है। हील के रूप में अभी तक उनका काम जबरदस्त रहा। फैंस ने भी उनका हील रन बहुत पसंद किया। रेड ब्रांड में इस समय वो काम कर रहे हैं और पिछले हफ्ते ही उन्होंने वापसी की। इस दौरान उनकी पत्नी मरीस (Maryse) भी साथ थीं। मिज और मरीस WWE के बाहर भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं।

Ad

WWE में 2 बार द मिज वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं

WWE फैंस के दिमाग में हमेशा सवाल रहता है कि द मिज और उनकी पत्नी मरीस की संयुक्त रूप से कितनी नेट वर्थ है। रिपोर्ट के अनुसार द मिज की नेट वर्थ 14 मिलियन डॉलर है। वहीं उनकी पत्नी मरीस की नेट वर्थ भी 14 मिलियन डॉलर ही है। संयुक्त रूप से देखा जाए तो दोनों पति-पत्नी की कुल नेट वर्थ 28 मिलियन है।

पिछले हफ्ते ऐज की वापसी हुई और इस बारे में सभी को पता था। ऐज के सैगमेंट में मिज और मरीस ने भी एंट्री की। दोनों ने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। ऐज और मिज के बीच काफी बातचीत हुई और दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए। ऐज ने द मिज को मैच के लिए चुनौती भी दी लेकिन उन्होंने मना कर दिया। दोनों के बीच अब राइवलरी की शुरूआत हो गई है। इस हफ्ते भी फैंस को मिज टीवी में ऐज नजर आएंगे। यहां काफी एक्शन देखने को मिल सकता है।

WWE का अगला पीपीवी Day 1 होगा। 1 जनवरी, 2022 को इस पीपीवी का आयोजन होगा। फैंस को यहां द मिज और ऐज के बीच धमाकेदार मैच देखने को मिल सकता है। वैसे इस राइवलरी में मिज की पत्नी मरीस और ऐज की पत्नी बेथ फ़ीनिक्स का भी बड़ा रोल नजर आएगा। हाल ही में बेथ फ़ीनिक्स ने WWE NXT 2.0 में कमेंटेटर के पद को छोड़ दिया है। शायद इस हफ्ते वो Raw में नजर आएंगी। ऐसा होगा तो फिर इस राइवलरी में काफी मजा आएगा। Day 1 पीपीवी में एक अच्छा टैग टीम मैच फैंस को देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications