WWE Raw विमेंस चैंपियन Bianca Belair की कुल नेटवर्थ

Pankaj
WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने अभी तक अच्छा काम किया
WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने अभी तक अच्छा काम किया

Bianca Belair: WWE Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने अभी तक बहुत अच्छा काम किया। कंपनी ने भी उन्हें पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। मौजूदा रोस्टर की सबसे बड़ी विमेन सुपरस्टार बियांका बन चुकी हैं। बियांका का करियर अभी तक थोड़ा अलग रहा। उनका रेसलिंग बैकग्राउंड नहीं था। साल 2016 में WWE के साथ ब्लेयर ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

Ad

WWE Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर की नेटवर्थ में हुआ इजाफा

पिछले छह साल बियांका ब्लेयर ने कंपनी में बहुत मेहनत की। अपने दम पर उन्होंने नाम बनाया। रोस्टर में कई दिग्गजों का सामना किया। पिछले दो साल उनके लिए कंपनी में सही रहे। WWE ने उन्हें तगड़ा पुश दिया। ये साल भी अभी तक उनके नाम रहा। साल दर साल उनकी नेटवर्थ भी बढ़ती गई। अक्टूबर 2022 तक बियांका ब्लेयर की नेटवर्थ लगभग 5 मिलियन डॉलर हैं। पिछले कुछ सालों में उनकी इनकम एकदम से बढ़ गई। अपने करियर के प्राइम पर वो इस समय काम कर रहीं है और उम्मीद है कि नेटवर्थ में और इजाफा होगा।

बियांका ने बहुत कम समय में WWE में अपार सफलता हासिल की। उनकी मेहनत और इन-रिंग हार्डवर्क को सभी ने पसंद किया। ब्लेयर अभी तक एक बार SmackDown विमेंस चैंपियनशिप और एक बार Raw विमेंस चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। विमेंस डिवीजन में अभी तक ब्लेयर ने अच्छा काम किया और टॉप सुपरस्टार्स को हराया।

youtube-cover
Ad

साल 2021 में ब्लेयर ने विमेंस रंबल मैच जीता था। 57 मिनट तक रिंग में रहकर उन्होंने नया रिकॉर्ड कायम किया था। WrestleMania 37 में साशा बैंक्स को हराकर बियांका ब्लेयर ने अपने करियर में पहली बार SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। ये उनके करियर का बेस्ट मोमेंट था। WWE ने उनके ऊपर पूरा भरोसा जताया था। इस भरोसे पर बियांका कायम भी उतरीं। बियांका की बैकी लिंच के साथ भी जबरदस्त राइवलरी रही थीं। दोनों के बीच तगड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिले। WWE ने भी इस राइवलरी को खास अंदाज में बिल्ड किया था।

youtube-cover
Ad

नोट: यह जानकारी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है, स्पोर्ट्सकीड़ा वास्तविकता की पुष्टि नहीं करता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications