"एक दिन रिंग में तुम्हारा राज होगा"-26 सेकेंड में करारी हार के बाद WWE दिग्गज John Cena ने फेमस Superstar को दी थी सलाह 

WWE SummerSlam 2021 में फेमस सुपरस्टार को मिली थी हार
WWE SummerSlam 2021 में फेमस सुपरस्टार को मिली थी हार

WWE SummerSlam 2021 में बैकी लिंच (Becky Lynch) ने बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) का चैंपियनशिप रन सिर्फ 26 सेकेंड में खत्म कर दिया था। इस बुरी हार से काफी दुख बियांका ब्लेयर को हुआ था। ये बात कई इंटरव्यू में उन्होंने कह दी। इस हार के बाद जॉन सीना (John Cena) के साथ बियांका ब्लेयर की बात हुई थी। बियांका ब्लेयर ने हाल ही में बताया कि जॉन सीना ने उनसे इस दौरान क्या कहा था।

Ad

WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने दिया बहुत बड़ा बयान

बियांका ब्लेयर का SmackDown विमेंस चैंपियनशिप रन शानदार चला था। कुछ अच्छे मैच उन्होंने WWE फैंस को दिए थे। SummerSlam 2021 में बैकी लिंच ने सरप्राइज एंट्री की थी। बैकी लिंच ने इसके बाद बियांका ब्लेयर को चैंपियनशिप मैच के लिए चुनौती दी। सभी को लगा था कि एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैकी लिंच ने सिर्फ 26 सेकेंड में जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

talkSPORT's Alex McCarthy को हाल ही में बियांका ब्लेयर ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा,

26 सेकेंड में हार के बाद जॉन सीना से मेरी मुलाकात हुई थी। इस दौरान उन्होंने बहुत बात मुझसे की। उन्होंने मुझे अच्छी सलाह दी। उन्होंने मुझसे लगातार सही दिशा में काम करते रहने को कहा। इस बात से मुझे बहुत सहायता मिली। उन्होंने मुझसे कहा कि फैंस तुम्हारे पीछे रहेंगे। जॉन सीना ने मुझे लंबी पिक्चर देखने के लिए कहा। उन्होंने मुझसे कहा कि एक दिन पूरे रिंग में तुम्हारा राज होगा।

youtube-cover

बियांका ब्लेयर ने मेन रोस्टर में अभी तक अच्छा काम किया। पिछले साल WWE ने उन्हें शानदार पुश दिया था। विमेंस रंबल मैच भी उन्होंने जीता था। इसके बाद मेनिया में चैंपियनशिप भी जीती। रेड ब्रांड में भी इस समय बियांका ब्लेयर शानदार काम कर रही हैं। फैंस उन्हें पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। WWE द्वारा उन्हें आगे भी बड़ा पुश दिया जाएगा। बियांका ब्लेयर की नजरें बैकी लिंच के ऊपर जरूर होंगी। अपनी हार का बदला लेने की उनकी पूरी कोशिश होगी। अब देखना होगा कि बैकी लिंच के साथ उनका अगला सिंगल मुकाबला कब होगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications