WWE Royal Rumble ऑफ एयर होने से पहले Roman Reigns ने अपने भाई के कान में क्या कहा? हुआ बड़ा खुलासा

Pankaj
WWE Royal Rumble में रोमन रेंस ने मचाया बवाल
WWE Royal Rumble में रोमन रेंस ने मचाया बवाल

Roman Reigns: WWE Royal Rumble के मेन इवेंट में इस बार बहुत मजा आया। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने बहुत बवाल मचाया। बैकस्टेज जाते हुए उन्होंने अपने भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के कान में कुछ कहा। अब इस चीज का खुलासा भी हो गया है कि उन्होंने क्या बात कही।

Ad

दरअसल मेन इवेंट में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में रेंस ने जीत हासिल की। इसके बाद जो हुआ वो किसी ने सोचा नहीं था। रोमन रेंस ने द उसोज़ और सोलो सिकोआ के साथ मिलकर ओवेंस के ऊपर खतरनाक अटैक किया।

ये सब सैमी ज़ेन से देखा नहीं गया और उन्होंने रेंस के ऊपर चेयर से हमला कर दिया। इसके बाद तो मामला और भी खराब हो गया। जे उसो भी बैकस्टेज चले गए। रेंस, सिकोआ और जिमी उसो ने सैमी ज़ेन की हालत खराब कर दी।

WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Royal Rumble ऑफ एयर जाने से पहले रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ से कुछ कहा। उन्होंने जो कहा वो किसी को समझ नहीं आया। अब PWUnlimited ने इस चीज को फिगरआउट किया है। ट्विटर के जरिए बताया गया कि ट्राइबल चीफ ने सिकोआ को क्या कहा। रेंस ने कहा,

हम अब युद्ध में हैं सोलो। हम अब कैदियों को नहीं रखेंगे।
Ad

जे उसो को अभी भी सैमी ज़ेन के ऊपर भरोसा है। रोमन रेंस ने उन्हें सैमी ज़ेन के ऊपर अटैक करने के लिए कहा था। जे ने ये कदम नहीं उठाया और वो बैकस्टेज चले गए थे। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे। खुद रोमन रेंस को भी इसके बाद बहुत गुस्सा आया। जे ने ऐसा क्यों किया इस चीज का खुलासा ब्लू ब्रांड में होगा। यहां कई चीजें आगे के लिए क्लियर हो जाएंगी। जे उसो ने संकेत दे दिए है कि वो अब ब्लडलाइन का हिस्सा नहीं रहेंगे। इस स्टोरीलाइन में बहुत मजा अब फैंस को आएगा। रोमन रेंस की राइवलरी अब कोडी रोड्स के साथ भी शुरू होगी। इन दोनों के बीच WrestleMania 39 में टाइटल मैच होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications