इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने के बाद अब रोमन रेंस का फ्यूचर क्या होगा?

फैंस कई महीनों से WWE को ये सलाह दे रहे थे कि शील्ड का रीयूनियन कर देना चाहिए।देर में ही सही लेकिन WWE की क्रिएटिव टीम ने फैंस की बात सुन ली। और शील्ड का रीयूनियन शानदार तरीके से कर दिया। और इस हिसाब से देखा जाए तो इसका सबसे ज्यादा फायदा रोमन रेंस को हुआ है। क्योंकि जो फैंस उनसे नफरत या बू करते थे , अब उनके दिल में भी उनके लिए प्यार जग गया हैं। क्राउड अब उन्हें चीयर करते है। शील्ड ने दोबारा अपने आप को साबित कर दिया है। WWE में इस समय सबसे शानदार शील्ड ही हैं। डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस इस समय टैग टीम चैंपियनशिप की दौड़ में हैं। तो WWE रोमन रेंस को नजरअंदाज कैसे कर सकता था। क्योंकि द शील्ड की पॉवर हर कोई जानता हैंं। सर्वाइवर सीरीज में शानदार जीत के बाद द शील्ड WWE के अगले कदम को देख रहे थे। कई लोग ये सोच रहे थे कि रोमन रेंस रैसलमेनिया 34 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल के लिए फाइट करेंगे। लेकिन WWE ने शानदार सरप्राइज दे दिया। और मिज को हराकर इस हफ्ते रोमन रेंस नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए। WWE का अगला बड़ा पीपीवी रॉयल रंबल कुछ ही महीनों बाद होगा। और शायद रोमन रेंस इस टाइटल को अभी नहीं हारेंगे। WWE ने द शील्ड को इसलिए बिल्ड किया तांकि रोमन रेंस WWE यूनिवर्स के सामने अच्छे से पेश हों और लोग उन्हें और प्यार करें। रोन रेंस ने टाइटल जीत लिया लेकिन द शील्ड अभी शांत नहीं रहेगी। जब तक शील्ड का कोई सदस्य हील ना ले। अभी तक रसैलमेनिया 34 के लिए रोमन रेंस को हैडलाइन नहीं बने हैं। लेकिन उम्मीद पूरी है कि लगातार चौथी बार रैसलमेनिया के मेन हैडलाइन बनेंगे। हालांकि इसके बाद अब फिन बैलर और समोआ जो के लिए रास्ते खुल गए हैं। वो रॉयल रंबल में लैसनर को चुनौती देकर रैसलमेनिया में उनके खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल के लिए फाइट कर सकते हैं। बैलर और समोआ जो रॉयल रंबल नहीं जीत पाए हैं। WWE यूनिवर्स भी रैसमेनिया में कुछ अलग चाहता हैं। क्योंकि इससे पहले भी रैसलमेनिया 31 में रोमन रेंस और लैसनर का मुकाबला हो चुका हैं। फैंस भी चाहते है कि फिन बैलर को पुश देकर रैसलमेनिया के लिए तैयार किया जाए। और वो लैसनर को अच्छी टक्कर दे सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications