WWE की सफलता के पीछे विंस मैकमैहन (Vince McMahon) का बहुत बड़ा हाथ रहा। विंस मैकमैहन के दिमाग को आजतक कोई नहीं समझ पाया और उनके बिजनेस करने का तरीका भी सबसे अलग है। इस वजह से आज मार्केट में WWE ग्लोबल ब्रांड बना हुआ है। विंस मैकमैहन के निर्णय और आइडिया को सभी पसंद करते हैं। WWE को बिलियन डॉलर कंपनी बनाने के लिए विंस मैकमैहन ने बहुत मेहनत की। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने की जबरदस्त कमाईकई बार WWE के प्रोडक्ट्स पर आरोप लगे और लोगों ने पसंद नहीं किया। इसके लिए विंस मैकमैहन के खिलाफ भी लोग गए। विंस ने कभी हार नहीं मानी और अपने दिमाग से ही सभी को गलत साबित कर दिया। हर साल विंस मैकमैहन की नेट वर्थ में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है। विंस मैकमैहन ने कंपनी के रेवेन्यू को हमेशा कंट्रोल में रखा और लोगों की जुबान अपने काम से बंद की। Vince McMahon making it back into the Forbes 400 pic.twitter.com/zyDoaCHzI8— Joseph Elfassi (@JosephElfassi) October 3, 2018पिछले 6-7 सालों में देखा जाए तो विंस मैकमैहन की नेट वर्थ हमेशा आगे बढ़ी। साल 2014 में विंस मैकमैहन की नेट वर्थ 1.2 बिलियन डॉलर थी। साल दर साल इसमें गजब का उछाल आया। साल 2018 विंस के लिए सबसे अच्छा साबित हुआ। अक्टूबर 2018 तक विंस मैकमैहन ने 3.3 बिलियन डॉलर का आंकड़ा छू लिया था। अमेरिकन बिजनेसमैन की लिस्ट में भी विंस का नाम हमेशा आता है। साल 2019 में थोड़ा नुकसान विंस को हुआ। उनकी नेट वर्थ गिरकर 2.9 बिलियन डॉलर पहुंच गई लेकिन देखा जाए तो ये इतना बुरा नहीं था। वैसे इसके बाद विंस को नुकसान ही हुआ। साल 2020 में COVID-19 के कारण फैंस एरीना में नहीं आए। टीवी रेटिंग में भी कमी आई और विंस को फायदा नहीं हुआ। विंस की टोटल नेट वर्थ इसके बाद 1.8 बिलियन डॉलर ही रह गई। पिछले दो सालों के मुकाबले देखा जाए तो ये बहुत कम थी। फोर्ब्स 400 लिस्ट में विंस का बहुत बार नाम आया लेकिन साल 2020 में उनका नाम यहां से हट गया था। अप्रैल 2021 में फोर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि विंस मैकमैहन की टोटल नेट वर्थ अब 2.1 बिलियन डॉलर पहुंच गई। विंस मैकमैहन ने WWE की ग्रोथ के लिए कई बड़े प्लान तैयार किए है। फैंस की वापसी अब एरीना में हो गई है। एक बार फिर विंस नया मुकाम हासिल कर सकते हैं।