रोमन रेंस के लिए 5 संभावित फाइट्स

क्या रोमन रेंस WWE इतिहास के सबसे दुर्भाग्यशाली रैसलर हैं ? कुछ समय में जो कुछ हुआ है, उसे देखकर तो ऐसा ही लगता है। इस हफ्ते मंडे नाइट रॉ के फैटल 4 वे मैच में रोमन रेंस को ट्रिपल एच और सैथ रॉलिंस ने चित्त किया। केविन ओवंस अब नए यूनिवर्सल चैंपियन हैं। सैथ रॉलिंस को अपने मैंटोर ट्रिपल एच से धोखा खाना पड़ा। रोमन रेंस को लेकर भी साफ नहीं है कि वो किस ओर जा रहे हैं। एक बात जो बिल्कुल तय है कि रोमन रेंस नए चैंपियन से टाइटल छीनने वाले पहले शख्स तो कतई नहीं होंगे। एक बात अच्छी है कि रोमन रेंस बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। कई बार दर्शकों को उन्हें नफरत करने में ज्यादा ही मज़ा आता है। WWE उन्हें आने वाले 4 महीनों में किस तरीके से इस्तेमाल करती है, इससे साफ हो जाएगा कि अगले साल उनके लिए कैसा हो सकता है। ऐसा ही भी सकता है कि वो किसी तरह हील बन जाएं और टाइटल उनके पास चला जाए। अभी कंपनी के पास करने के लिए काफी सारे फैसले हैं। नजर डालते हैं उन बातों पर, जो आने वाले समय में रोमन रेंस के साथ हो सकती है। # रूसेव के साथ लड़ाई जारी रहे rom 1 WWE रोमन रेंस को अभी इसी स्टोरीलाइन में रख सकती है। अमेरिका को सबसे बड़े विदेशी हील रूसेव के खिलाफ डिफेंड करने वाली स्टोरीलाइन काफी अच्छा नजर आती है औऱ इसमें काफी दमखम भी है। समरस्लैम के मैच के दौरान रोमन रेंस ने रूसेव को चोटिल कर दिया था। उसके बाद उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए फैटल 4 वे मैच में डाल दिया गया। सभी ने सोचा था कि वो कम से कम अभी यूनिवर्सल चैंपियन तो नहीं बनेंगे। WWE क्रिएटिव्स को रोमन रेंस की फाइट रूसेव के साथ ही जारी रखने चाहिए क्योंकि पहले रूसेव के खिलाफ लड़ते हुए उन्हें फैंस का अच्छा समर्थन हासिल हुआ था। # सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस का मिलाप rom 2 एक परिवार की तरह सभी लोगों को साथ रहना पड़ता है। लेकिन समस्या ये है कि WWE इसकी बुकिंग कैसे करेगी कि सैथ रॉलिंस को रोमन रेंस की जरुरत है। रोमन रेंस के हील बनने को लेकर काफी ज्यादा बातें हुई है। सैथ रॉलिंस के फेस बनने की बातें शायद ही किसी के दिमाग में आई हो। इस बात की संभावना है, क्यों न शील्ड के पुराने सदस्यों का मिलन करवा दिया जाए। अगर रॉलिंस स्टैफनी के साथ ही काम करते रहे, तब इसके होने की संभावना काफी कम है। लेकिन अगर वो बेबीफेस बनकर अकेले पड़ जाते हैं, तब WWE ऐसा करने के बारे में सोच सकती है। दोनों का टैग टीम बनाकर लड़ना काफी अच्छा हो सकता है। # बिग कैस rom 3 इस हफ्ते के मंडे नाइट रॉ के फैटल 4 वे मैच के दौरान जब बिग कैस और रोमन रेंस का सामना हुआ था, तो फैंस ने काफी चीयर किया था। अगर WWE बिग कैस को सिंगल्स मैच में उतारने के बारे में सोच रही है तो रोमन रेंस काफी अच्छे प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं। यहां रोमन रेंस को हील में तब्दील किया जा सकता है। कैस WWE की रिंग में अभी नए हैं, लेकिन वो रिंग में किसी मॉन्स्टर की तरह लगते हैं। ऐसे में रोमन रेंस के खिलाफ 2-3 जीत उनके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। फैंस कैस और एंजो को काफी पसंद करते हैं। ये दोनों ही रैसलरों के लिए काफी अच्छा रहेगा। # क्रिस जैरिको rom 4 क्रिस जैरिको WWE के पुराने दिग्गज हैं। फिलहाल उन्हें जो रोल मिला हुआ है, वो उसे शानदार तरीके से निभा रहे हैं। क्रिस जैरिको, रोमन रेंस को औऱ ऊपर उठाने में मदद कर सकते हैं। इसकी वजह से उनकी केविन ओवंस के साथ टक्कर हो सकती है, जिसके बारे में सब सोच रहे हैं। केविन ओवंस के चैंपियन बन जाने के बाद रोस्टर में ऐसे कम ही रैसलर हैं, जो क्रिस जैरिको के साथ लड़ सकें। क्रिस जैरिको के लिए फिलहाल सही सबसे अच्छा रहेगा। # केविन ओवंस के खिलाफ टाइटल जीतने का मौका rom 5 आज नहीं तो कल रोमन रेंस और केविन ओवंस की टक्कर होना तय है। केविन ओवंस ने पिछले समय में साबित किया है कि रोस्टर में किसी भी रैसलर के साथ अच्छी फाइट कर सकते हैं। अगर रोमन रेंस और केविन ओवंस का सामना होता है, तो इसमें ट्रिपल एच का भी कुछ रोल हो सकता है क्योंकि ट्रिपल एच की मदद से ही केविन ओवंस चैंपियन बनें हैं। रोमन रेंस ने ट्रिपल एच को रैसलमेनिया 32 में हराकर टाइटल जीता था। अगर रोमन रेंस वर्ल्ड टाइटल के लिए ट्रिपल एच को हरा सकते हैं, तो वो यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवंस को क्यों नहीं हरा सकते।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications