WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) है। 450 दिन से ज्यादा उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में हो गए। पिछले पांच से WWE ने लगातार उन्हें मेन इवेंट सुपरस्टार के रूप में बुक किया है। इन सब बातों से क्लियर है कि वो इतनी जल्दी WWE से नहीं जाएंगे। ये बात सभी को पता है कि WWE सुपरस्टार्स कॉन्ट्रैक्ट के तहत काम करते हैं। WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का कॉन्ट्रैक्ट कब खत्म होगा?WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद सुपरस्टार्स किसी अन्य कंपनी में भी जा सकते हैं। एडम कोल और डेनियल ब्रायन ने हाल ही में कुछ ऐसा किया था। रोमन रेंस भी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में है और आने वाले समय में उनका ये कॉन्ट्रैक्ट खत्म जरूर होगा। रिपोर्ट के अनुसार रोमन रेंस ने साल 2019 में WWE के साथ मल्टी ईयर डील साइन की थी। ऑफिशियल तौर पर रोमन रेंस का कॉन्ट्रैक्ट कब खत्म होगा ये किसी को नहीं पता। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि साल 2023 में रोमन रेंस का कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ खत्म होगा।रोमन रेंस के अलावा बैकी लिंच और रैंडी ऑर्टन जैसे सुपरस्टार्स ने भी WWE के साथ मल्टी ईयर डील साइन की है। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद रोमन रेंस WWE छोड़कर नहीं जाएंगे। नई डील वो साइन करेंगे। रोमन रेंस ने पिछले एक साल से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। WWE में इस समय उनके लेवल का कोई दूसरा सुपरस्टार नहीं है। इस लिहाज से देखा जाए तो रोमन रेंस की अगली डील बहुत बड़ी रहेगी।रोमन रेंस ने कुछ दिन पहले हॉलीवुड में जाने के संकेत भी दिए थे। इसके बाद ये भी खबरें आई थी कि रोमन रेंस जल्द ही WWE को अलविदा कह देंगे। हालांकि इस चीज़ के चांस बहुत कम माने जा रहे हैं। विंस मैकमैहन भी कभी ऐसा नहीं चाहेंगे। खैर रोमन रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन शानदार चल रहा है। जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, ऐज, फिन बैलर, सिजेरो, रे मिस्टीरियो और डेनियल ब्रायन जैसे दिग्गजों को उन्होंने हराकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की। WWE on BT Sport@btsportwwe"If you sign this contract, I'm gonna smash you and send you right back to NXT!"@WWERomanReigns@HeymanHustle#SmackDown6:39 AM · Jul 31, 2021757112"If you sign this contract, I'm gonna smash you and send you right back to NXT!"@WWERomanReigns@HeymanHustle#SmackDown https://t.co/lzc6belX4A