WWE में John Cena और The Undertaker के बीच पहला मैच कब हुआ था और इसमें किसे जीत मिली थी?

Ujjaval
WWE दिग्गज अंडरटेकर को जॉन सीना ने पहले मैच में हराया था
WWE दिग्गज अंडरटेकर को जॉन सीना ने पहले मैच में हराया था

The Undertaker & John Cena: WWE दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker) और जॉन सीना (John Cena) को रेसलिंग इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में गिना जा सकता है। दोनों के ढेरों फैंस हैं और उन्होंने कंपनी में बहुत सफलता हासिल की है। टेकर और सीना के बीच भी दुश्मनी देखने को मिली है। उनके बीच आखिरी मैच रेसलमेनिया (WrestleMania 34) में हुआ था और यह सभी फैंस को जरूर याद होगा। हालांकि, उनका पहला मुकाबला बहुत कम लोगों को ध्यान में होगा।

youtube-cover

20 साल पहले दोनों दिग्गज आमने-सामने आए थे। उस समय द अंडरटेकर कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक थे, वहीं सीना अपने करियर के शुरुआती चरण में थे। 10 अप्रैल 2003 को SmackDown में अंडरटेकर और जॉन सीना का सिंगल्स मैच हुआ था। यह उनका पहला मैच रहा था।

जॉन सीना ने एंट्री करके फ्री-स्टाइल रैप किया और द अंडरटेकर की जमकर बेइज्जती की। साथ ही अपनी जीत का दावा किया। बाद में अंडरटेकर ने बाइक पर धमाकेदार एंट्री की। दोनों का यह मुकाबला शुरू हुआ और द फिनॉम ने अपना दबदबा बनाया। काफी मिनट्स तक अंडरटेकर का ही पलड़ा भारी रहा और उन्होंने सीना पर चोकस्लैम लगाया।

अंडरटेकर ने जॉन को पिन किया लेकिन उन्होंने रोप्स पर पैर रखकर काउंट को रोका। अंडरटेकर को रोक पाना बहुत मुश्किल था। बाद में सीना ने स्टील चेन का सहारा लेकर अंडरटेकर पर हमला किया। रेफरी यह चीज़ नहीं देख पाए। अंडरटेकर रिंग के बाहर हो गए और जैसे ही उन्होंने एंट्री की, डॉक्टर ऑफ थगनॉमिक्स ने प्रभावित करना शुरू किया।

उन्होंने रिंगसाइड पर अंडरटेकर की कोहनी को निशाना बनाया। सीना दिग्गज को रिंग के अंदर नहीं आने दे रहे थे और फिर उन्होंने स्टील स्टेप्स का सहारा लेकर अंडरटेकर की कोहनी पर हमला किया। बाद में अंडरटेकर ने वापसी की और फिर लास्ट राइड मूव लगाया। सीना ने डेडमैन के मूव को काउंटर करके डीडीटी दिया।

जॉन ने अंडरटेकर पर सबमिशन लगाया। लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद फिनॉम ने वापसी की। अंडरटेकर ने इसी बीच डॉक्टर ऑफ थगनॉमिक्स पर बिग बूट लगाया। रेफरी, जॉन को चेक कर रहे थे। अंडरटेकर ने गलती से रेफरी पर हमला कर दिया। सीना ने टेकर पर स्पाइनबस्टर लगाया लेकिन घायल रेफरी रिंग के बाहर थे।

WWE दिग्गज The Undertaker को John Cena ने विवादित तरीके से हराया

अंडरटेकर ने सीना के मूव को काउंटर करके पावरबॉम्ब दिया। वो पिन करने गए लेकिन FBI फैक्शन ने आकर टेकर पर जानलेवा हमला किया और चले गए। रेफरी रिंग में आए और इसी बीच सीना ने टेकर को पिन किया। रेफरी ने 3 काउंट किया और डेडमैन पर सीना को एक बड़ी जीत मिली। सीना ने चीटिंग से जीत दर्ज की और फैंस को चौंका दिया। किसी ने नहीं सोचा होगा कि अंडरटेकर की हार होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now