WWE ने साल 2006 में Roman Reigns को साइन करने से कर दिया था मना, दिग्गज ने अपने पॉडकास्ट पर किया बड़ा खुलासा

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया

Jim Ross: रोमन रेंस (Roman Reigns) अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। इस बारे में उन्होंने भी नहीं सोचा होगा क्योंकि वो NFL प्लेयर बनना चाहते थे। अपने शुरूआती करियर में रेंस ने स्कूल और कॉलेज की तरफ से फुटबॉल खेला था। इसके बाद उन्होंने मिनेसोटा वाइकिंग्स को ज्वाइन किया था।

Ad

WWE दिग्गज जिम रॉस ने दिया था बड़ा बयान

ल्यूकीमिया बीमारी के कारण उनका NFL करियर खत्म हो गया। जब वो फुटबॉल में अपना बड़ा नाम बनाना चाहते थे तो उनके दिमाग में WWE भी था। हालांकि 16 साल पहले WWE ने उन्हें साइन करने से मना कर दिया था। WWE हॉल ऑफ फेमर जिम रॉस ने साल 2020 में Grilling JR पॉडकास्ट पर इस बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था,

उन्होंने अपनी बॉडी में बहुत बदलाव कर लिया था। उनका वजन 300 पाउंड था। हम लोगों की नजरें रेंस के ऊपर जरूर थी। हम सभी उनके बारे में जानते थे। उनके अलावा भी कुछ लोग थे जिनके बारे में हम सोच रहे थे। मैंने माइकल हेज से रेंस के बारे में कहा था। हेज ने मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि वो हमारे सिस्टम से अलग है। मैंने उन्हें प्रोत्साहित इस दौरान किया। हम अगर किसी को यहां पर ले आए और बाद में हमें लगे कि वो गलत जगह आ गया। अगर वो फुटबॉल से बाहर हो जाते तब हम उन्हें अपने सिस्टम में ला सकते थे। तब हम उनके साथ आगे बढ़ सकते थे।
Ad

रोमन रेंस के लिए पिछले तीन साल WWE में बहुत ही शानदार रहे हैं। हालांकि WWE ने उन्हें हमेशा पुश दिया। उन्हें कंपनी का टॉप फेस बनाने की बहुत कोशिश की गई। हालांकि सफलता नहीं मिली। साल 2020 में रेंस ने हील टर्न लिया और इसके बाद उनका करियर पूरी तरह बदल गया। कई दिग्गजों को वो अब तक हरा चुके हैं। 800 दिन से ज्यादा उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए। WWE ने उनके लिए आगे भी खास प्लानिंग की है। उनका चैंपियनशिप रन अभी और लंबा चलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications