रोमन रेंस (Roman Reigns) रेसलिंग परिवार से आते हैं लेकिन वो पहले प्रोफेशनल फुटबॉल प्लेयर बनना चाहते थे। रेंस ने फुटबॉल में भी शुरूआत में काफी नाम कमाया। इसके बाद रेसलिंग में अपने करियर की शुरूआत की और वो आज WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। रेंस NFL प्लेयर बनना चाहते थे लेकिन हेल्थ की वजह से उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया।रेंस को जब पता चला कि वो NFL प्लेयर नहीं बन पाएंगे तो उन्होंने भी रेसलिंग के बारे में सोचा। ये सोच उनकी अच्छी रही और साल 2010 में WWE के साथ उन्होंने डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। रेंस ने रेसलिंग की शुरूआत साल 2010 से की थी। करीब 11 साल बाद वो इस जनरेशन के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं।WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की बादशाहत जारीसवाल ये खड़ा होता है कि रेंस की असली जर्नी की शुरूआत कहां हुई। FCW में सबसे पहले रोमन रेंस ने अपना जलवा दिखाया था। FCW में रोमन रेंस ने ट्रेनिंग की शुरूआत की थी। हालांकि ये मॉर्डन WWE परफॉर्मेस सेंटर की तरह नहीं था लेकिन कंपनी यहां से नए टैलेंट्स को आगे बढ़ाने का काम करती थी।ऑफिशियल डेवलपमेंट से आने के बाद अब सबसे पहले NXT में कदम रखना पड़ता है। FCW से कंपनी मूव कर के NXT में आई। साल 2012 में काफी छोटा रन रेंस का NXT में रहा था और जल्द ही वो इसके बाद मेन रोस्टर में आ गए। करीब दो साल बाद रेसलिंग करने के बाद WWE मेन रोस्टर में रेंस ने एंट्री कर ली थी। द शील्ड में उनके साथ सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज भी नजर आए।Before A Future @WWE: The #FCW Story drops tomorrow, look back at THIS #BattleRoyal featuring @WWERollins @WWERomanReigns @XavierWoodsPhD and more!👀 https://t.co/UBLp5DJFxC pic.twitter.com/c1EFMVHvXa— WWE Network (@WWENetwork) March 7, 2020विंस मैकमैहन ने रोमन रेंस को जॉन सीना की तरह फेस बनाने के लिए बहुत प्रयास किए। साल 2015 से 2018 तक लगातार रेंस को पुश दिया गया। फेस के रूप में रेंस को बिल्कुल भी सफलता नहीं मिली। फैंस का निगेटिव रिएक्शन हमेशा रेंस को मिलता रहा। WrestleMania के लगातार चार सीजन में मेन इवेंट का हिस्सा रेंस रहे थे।2018 में ल्यूकीमिया से वापसी के बाद रेंस को फिर फेस के रूप में तैयार किया गया। पिछले साल अगस्त में रेंस ने हील टर्न लिया और ये उनके लिए सफल साबित हो गया। फैंस काफी लंबे समय से उनके हील टर्न की मांग कर रहे थे। पिछले एक साल से रोमन रेंस को हील के रूप में फैंस ने अच्छे से स्वीकार कर लिया। ब्लू ब्रांड में उनकी बादशाहत जारी है।