WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के ऊपर फैन द्वारा कब हमला किया गया था?

WWE में साल 2015 में रोमन रेंस के साथ हुई थी घटना
WWE में साल 2015 में रोमन रेंस के साथ हुई थी घटना

WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) बहुत बड़ा नाम बना चुके हैं। WWE में क्राउड द्वारा रेसलर को चीयर भी किया जाता है और बू भी किया जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि फैंस अपनी सीमा पार कर देेते हैं। फैंस ने कई बार रेसलर्स के ऊपर फिजिकल तौर पर अटैक भी किया हैै। इस चीज़ को WWE द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता है। वैसे ऐसा होना भी नहीं चाहिए।

WWE फैन ने रोमन रेंस के ऊपर किया था हमला

WWE Raw में इस हफ्ते सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के ऊपर एक फैन ने अटैक कर दिया था। रेसलिंग वर्ल्ड में इस बात पर काफी चर्चा इसके बाद हुई। रॉलिंस ने भी कहा कि ये भयानक घटना थी और ऐसा नहीं होना चाहिए। सैथ रॉलिंस ही नहीं बल्कि रोमन रेंस भी फैन के अटैक को भुगत चुके हैं। शायद ये बात बहुत लोगों को पता नहीं होगी लेकिन रेंस के ऊपर भी इस तरह की घटना हुई थी।

रोमन रेंस के साथ ये घटना साल 2015 में हुई थी। WWE ने उस समय रोमन रेंस को अगला बड़ा सुपरस्टार बनाने के लिए बहुत पुश दिया। विक्टोरिया में इस दौरान एक लाइव इवेंट में रोमन रेंस के ऊपर फैन ने अटैक किया था। Money in the Bank ब्रीफकेस के प्रतिरूप से ये हमला किया गया था। ब्रे वायट के साथ रोमन रेंस का मैच हुआ था। अटैकर ने रोमन रेंस को ब्रीफकेस से हिट किया और उनके सिर पर लग गई थी। सिक्योरिटी ने इसके बाद आकर इस फैन को बिल्डिंग से बाहर निकाला था।

वैसे फैन के अटैक के बाद भी मैच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। रोमन रेंस ने अपना मैच अच्छे से खत्म किया। Miami Herald को इसके बाद रोमन रेंस ने घटना के बारे में बताया था।

मैं पहले हैरान हो गया था। मुझे लगा ब्रे वायट ने कैंडो स्टिक से मुझे हिट किया। कुछ देर बाद मुझे पता चला कि ऐसा ब्रे वायट ने नहीं किया। मैं उस शख्स को बाहर जाने के लिए कह रहा था। मैंने नीचे रिंग में पड़ा इसके बाद ब्रीफेकस देखा। मैं इस चीज़ से शांति इसके बाद चाहता था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now