WWE के ये बड़े स्टार्स आजकल क्या कर रहें हैं ?

पिछले दशक से WWE नेटवर्क पर पीपीवी देखने को मिल जाते हैं। फैंस उन सुपरस्टार्स को भी देख पाते हैं जो अब कंपनी के साथ नहीं है। कुछ सुपरस्टार्स स्कूल में काम कर रहे हैं जबकि कुछ ने अपना बिजनेस स्टार्ट कर लिया है। काफी सारे रैसलर हैं जिन्होंने मजेदार करियर अपनाया है। पिछले कई सालों में काफी सारे रैसलर WWE में आए हैं। कुछ ऐसे ही रैसलरों के बारे में आपको बताते हैं कि वो आजकल क्या करने में व्यस्त हैं। # मोहम्मद हसन hasan जब भी फैंस मोहम्मद हसन के बारे में सोचते हैं तो उन्हें मिस किए गए मौके और विवाद नजर आते हैं। ये अरेबिक कैरेक्टर एक बडे हील थे। लंडन बॉम्बिंग्स से मिलते जुलते सैगमेंट की वजह से उनका करियर खत्म हो गया। उसके थोड़े टाइम बाद हसन को WWE से निकाल दिया गया। उसके बाद वो प्रोफेशनल रेसलिंग में नही रुके। उसके बाद हसन, जिनका असली नाम मार्क कोपानी था, वो हाई स्कूल में बच्चों को सोशल स्टडी पढ़ाने लगे। वो अभी न्यूयॉर्क में जी रेय बोडली हाई स्कूल में असिस्टेंट प्रिंसिपल हैं। # टुली ब्लैनचार्ड tully प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में फोर हॉर्समैन एक बड़ा ही फेमस ग्रुप रहा है। टुली ब्लैनचार्ड फोरसम के सदस्य थे। उन्हें साल 2012 में WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। उन्होंने WWF टैग टीम चैंपियनशिप और कई NWA टाइटल जीते। 2014 में अपनी बेटी की मदद करते वक्त वो चोटिल हो गए थे। इन दिनों टुली दूसरे कामों में लगे हैं। 2010 के बाद से वो टैक्सास में क्रिश्चियन प्रिज़न मिनिस्ट्री चला रहे हैं। # टॉनी स्कीवॉन tony टॉनी स्कीवॉन 1989, 1990 में WWE के अनाउंसर थे। मनडे नाइट वॉर के दौरान वो WCW के फेस थे। कंपनी को जब विंस मैकमैहन ने खरीद लिया तो उनका कार्यकाल खत्म हो गया। उसके बाद स्कीवॉन मेनस्ट्रीम स्पोर्ट्स में लौटे। उन्होंने माइनर कॉलिंग लीग बेसबॉल में करियर शुरु किया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications