सात साल बाद कहां हैं 'The Nexus' दल के सात सुपरस्टार्स?

HS

2010 की गर्मियों में, WWE ने एक महत्वाकांक्षी एंगल का शुरुआत किया था। इस दौरान कई नए चेहरों ने मेन रोस्टर में एक नई इकाई के रूप में पहली बार मंडे नाइट रॉ के एक एपिसोड के अंत में जॉन सीना पर हमला करते दिखाई दिए थे। रिंग साइड एरिया के आस-पास मौजूद सभी चीजों के फटने और टूटने के बाद उनकी लड़ाई खत्म हुई। इस ग्रुप के सदस्य डैनियल ब्रायन को जस्टिन रॉबर्ट्स के गला दबाने के कारण बाहर होना पड़ा। यह WWE का टीवी पर संचालन के एक नियम का उल्लंघन था। शेष सात सदस्य बड़े पैमाने पर पूरी गर्मियों में विजिटिंग लैजेंड और विन्स मैकमोहन के साथ-साथ हावी रहे। यह एंगल इस युवा दल और WWE के सात स्टार्स के बीच फिउड के बाद समरस्लैम के दौरान खत्म हुआ। जॉन सीना के नेतृत्व में क्रिस जेरिको, ऐज, जॉन मॉरिसन, आर-ट्रुथ और ब्रेट हार्ट (इसके साथ ही अंतिम मिनट में सब्स्टीट्यूट के तौर पर लौटने वाले डैनियल ब्रायन) ने नेक्सस से भिड़ंत की /. इस टीम ने मैच जीतकर नेक्सस के गति पर काफी हद तक ब्रेक लगा दिया, हालांकि कई महीनों तक यह एक विशेष ग्रुप बन कर रहा। समरस्लैम शोडाउन के बाद WWE पर मैच की बुकिंग के लिए आलोचना हुई लेकिन पहली बार मेन इवेंट में सात न्यू स्टार्स (आठ अगर आप ब्रायन की गणना करते हैं) को आगे बढ़ाने के लिए प्रशंसा भी प्राप्त हुई। यह आर्टिकल नेक्सस सेवन के पिछले सात सालों के दौरान उनकी प्रगति को दिखाता है..

Ad

#7 हीथ स्लेटर

अधिकांश प्रशंसक मानते होंगे कि हीथ स्लेटर सात साल बाद WWE के एक्टिव रोस्टर में बचे अंतिम व्यक्ति होंगे। हालांकि वह बहुत प्रतिभाशाली थे लेकिन शुरुआत में हील के तौर पर गलतफहमी के शिकार हुए। जब स्लेटर को कंपनी ने उन्हे अपना व्यक्तित्व दिखाने का मौका दिया तो वह एक कॉमेडियन के रूप में सामने आए। उन्होंने रिटर्निंग लेजेंड से हारने के बाद उसे मजाक बना दिया। बाद में उन्हें वन मैन और थ्री मैन बैंड गिमिक के रूप में उन्हें एक मजेदार प्रोग्रामिंग प्राप्त हुआ । हाल ही में स्लेटर ने एक नए ब्रांड के विभाजन में अच्छी भूमिका निभाई है। स्लेटर एक स्वतंत्र एजेंट का अनुबंध अर्जित करने के लिए बेताब थे। उन्होंने स्मैकडाउन टैग टीम चैम्पियनशिप टूर्नामेंट में प्रवेश करने की मांग की तो राइनो उनके जोड़ीदार बनकर सामने आए। इस जोड़ी ने सबको चौंकाते हुए खिताब जीत लिया।

#6 डैरेन यंग

DY

डैरेन यंग को नेक्सस के सबसे बड़े इवेंट समरस्लैम 2010 के बाद नेक्सस दल के कम टैलेंटेड सदस्यों में से एक बताया गया था। एलेमिनेशन टैग टीम के मैच में, यंग एक मिनट भी नहीं टिक पाए और डैनियल ब्रायन ने उनको लगभग चालीस सेकेंड के भीतर हरा दिया।

#5 रायबैक

RB

नेक्सस का कोई भी सदस्य रायबैक की तरह प्रभावशाली नहीं दिखा। मूल रूप से स्काई शेफ़ील्ड के प्रसिद्ध इस रैसलर को समरस्लैम मेन इवेंट में विशेष स्थान प्राप्त हुआ था। इस मैच में वह जॉन मॉरिसन और आर-ट्रुथ दोनों से टकराए थे। जब रायबैक घायल होकर कुछ महीनों के लिए बाहर हो गए थे तो नेक्सस में भारी गिरावट देखने को मिला, वह आने वाले स्प्रिंग में एक नए गिमिक के साथ उतरना चाहते हैं। इस दौरान शुरुआत में उन्हे एक पुश मिला और उनकी गतिशीलता खत्म होने से पहले हील का रोल मिला। रायबैक अपने कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों में काफी हद तक दिशाहीन दिखाई दिए। WWE के साथ उन्होंने फिर अनुबंध नहीं लिया और इंडिपेंडेंट बुकिंग के तहत वह अपना एक फिटनेस उद्योग का कारोबार चला रहे हैं।

#4 वेड बैरेट

WB

वेड बैरेट को नेक्सस के लीडर के रूप में रखा गया था। यह एक अच्छा कदम था, क्योंकि इस ग्रुप के एक सर्वश्रेष्ठ वार्ताकार और अच्छे कार्यकर्ता थे, WWE आमतौर से यह अपने शीर्ष सितारों में देखना चाहता है। ग्रुप में इन्हें सबसे अधिक सिंगल्स मैच खेलने का अवसर मिला, जिसमें जॉन सीना के साथ पीपीवी मैचों और सर्वाइवर सीरीज 2010 में वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए रैंडी ऑर्टन को चुनौती देना भी शामिल है। बैरेट कुछ समय के दो महत्वपूर्ण पात्र बेयर नक़ल ब्रॉलर और बैड न्यूज़ बैरेट के रूप में WWE में शामिल थे। वह इंटरकांटिनेंटल चैम्पियनशिप पर कब्जा करने और किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट को जीतने के लिए उन्हें पुश मिला। खराब समय और चोट और असमान बुकिंग की वजह से WWE में उनका कार्यकाल लीग ऑफ नेशंस के साथ समाप्त हो गया। यह अफवाहें बहुत ही शर्मनाक हैं कि वह 2011 में रैसलमेनिया 27 में अंडरटेकर का स्ट्रीक को खत्म करने वाले थे। कंपनी छोड़ने के बाद से वह कल्चर प्रो रैसलिंग में एक टिप्पणीकार और एक प्राधिकारी के रूप में काम कर रहें हैं।

#3 डेविड ओटुंगा

DO

डेविड ओटुंगा को मूलतः NXT टीवी सीरीज में किलर फिजिक और गिफ्ट ऑफ गैब के साथ देखा गया। उन्होंने हार्वर्ड लॉ स्कूल से ग्रेजुएशन करने के बाद जेनिफर हडसन से शादी किया। इन सभी कारकों का मिश्रण के साथ वास्तव इनके जैसे व्यक्ति को WWE पुश देना चाहता था। दुर्भाग्यवश, नेक्सस रन के दौरान उनके सीमित रिंग कौशल का खुलासा किया गया था। हाल के समय में ओटुंगा एक ब्रॉडकास्टर की भूमिका निभा रहें हैं। उनकी निजी जिंदगी ने एक बदसूरत मोड़ सामने आया जब उन्हें शारीरिक शोषण की वजह से उनकी पत्नी से अलग होने का खबर मिला। ओटुंगा ने इन आरोपों से इनकार कर दिया है लेकिन WWE का उनका साथ खड़े होने का अर्थ समझ नहीं आया। कंपनी आमतौर पर जारी करती है जो घरेलू हिंसा में शामिल लोगों को निलंबित या पूर्ण रूप से बाहर कर देती है।

#2 जस्टिन गेब्रियल

JG

नेक्सस में जस्टिन गेब्रियल को एक अच्छा पुश मिला। स्टेबल उन्हें डैनियल ब्रायन और शेफ़ील्ड की चोट से सबसे अधिक लाभ मिला। उन्हें जॉन सीना के खिलाफ बड़े मैच में प्रतिस्पर्धा का अवसर मिला। नेक्सस जैसे ही आगे बढ़ा गेब्रियल का चमक कम हो गया। दिशाहीन दिखाई देने के बाद भी उन्हें कोरर गुट के हिस्से के रूप में उन्हें स्क्रीन पर समय मिला। उन्होंने टायसन किड के साथ मिलकर NXT में काम किया गेब्रियल ने WWE के साथ फिर से करार नहीं किया । गेब्रियल द डायर वुल्फ पीजे ब्लैक की गिमिक के तहत इंडीज पर खुद को रेनोवेट किया। खासकर वह लूका अंडरग्राउंड रोस्टर में वर्ल्डवाइड अंडरग्राउंड ग्रुप को सफल बनाने के लिए जॉनी मुंडो, जैक इवांस, टाय और रिकी मंडल के साथ मिलकर काम किया।

#1 माइकल टार्वर

MT

माइकल टार्वर नेक्सस के थकाने वाले सदस्य थे, वह वास्तव में डरावने और एक प्रभावशाली स्ट्राइकिंग शैली के रैसलर थे। नेक्सस में नियमित रूप से रैसलिंग में शामिल होने का बाद टार्वर ने इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने नेक्सस के समरस्लैम मेन इवेंट से दूसरों का सफाया कर दिया। यह मैच में पांच मिनट भी नहीं चला। ग्रोइन इंजरी के बाद जब वह वापस लौटे तो उन्हे वेड ब्रेट ने उन्हें अपने दल से बाहर करने ऐलान कर दिया। टार्वर इसके कुछ महीने बाद WWE टेलीविजन पर स्टोरीलाइन के साथ दिखाई दिए। टार्वर रैसलिंग के साथ बने रहें , क्योंकि वे WWE छोड़ने के बाद से विभिन्न प्रकार के इंडिपेंडेंट प्रमोशन के लिए काम कर रहे थे। हालांकि ऐसा लगता नहीं है कि वह अब कभी भी WWE में वापसी करेंगे लेकिन वह कई समकालीन इंडी लैंडस्केप पर रहने वाले कई प्रतिभाओं के लिए मिसाल हैं। लेखक: माइक चीन, अनुवादक: तनिष्क सिंह तोमर


youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications