WWE Raw के पहले एपिसोड के सुपरस्टार्स अब कहां हैं ?

भले ही आज विंस मैकमैहन के लिए कोई कुछ भी कहे, मगर वो एक महान इंसान है। जिन्होंने एक मिसाल कायम की है। उन्होंने हमेशा कुछ नया करने के लिए अपना दिमाग चलाया है। जबसे मंडे नाईट रॉ की शुरुआत हुई थी, उस समय के पहले तक सभी रैसलिंग टेपिंग बहुत ही कम लोग देखा करते थे। मगर 1993 में विंस और वर्ल्ड रैसलिंग फेडरेशन ने कुछ ऐतिहासिक करने का सोचा, और उन्होंने रैसलिंग शो को TV में दिखाने के तरीके को ही बदल कर रख दिया। 11 जनवरी 1993 को WWE ग्रैंड बॉलरूम मैनहट्टन सेंटर से लाइव हुआ था। ये मंडे नाईट रॉ का पहला एपिसोड था। इस शानदार रॉ की शुरुआत कई दिग्गज रैसलरों ने की, जिनमें शॉन माइकल्स,योकोजुना, कोको बी वेयर, अंडरटेकर, पॉल बेयरर जैसे दिग्गज शामिल है। हम सभी को पता था कि इस विशाल कंपनी के रॉ ब्रांड को कितनी ज्यादा तरक्की मिलेगी। लेकिन उन सुपरस्टार्स का क्या जो उस पहले एपिसोड में हिस्सा थे। आइए नजर मारते हैं रॉ के पहले एपिसोड के रिजल्ट्स पर, साथ ये भी जानते है कि, उसमें हिस्सा लेने वाले सुपरस्टार्स का आज क्या हाल है और वो क्या कर रहे है: #1 कमेंट्री टीम wwf-raw-announce-team-1484489993-800 ये वो टीम थी जो हमें पूरे रिंग के एक्शन का जायजा कराती थी। उस टीम में मुख्य रूप से तीन व्यक्ति विंस मैकमैहन, माचो मैन रैंडी सैवेज, और बॉब बार्टलेट थे। बॉबी द ब्रेन हीनन भी इस शो के कमेंटरी का हिस्सा थे मगर पूरी देर के लिए नहीं। और वो आधिकारिक तौर पर कमेंट्री टीम का हिस्सा नहीं थे। विंस मैकमैहन: जैसा कि हम सब जानते हैं कि, विंस इन सब के हेड है, और आज भी सबके ऊपर बैठकर फैसले ले रहे हैं। विंस कई स्टोरीलाइन में भी रह चुके हैं। विंस आज कंपनी के लिए पूरे अपने परिवार पर निर्भर है, और उनके परिवार का हिस्सा ट्रिपल एच भी है। ट्रिपल एच ने NXT में कमाल का काम किया है। विंस मैकमैहन 72 साल के होने वाले है, और फिर भी आज उनकी सेहत में कोई कमी नहीं है, और वो तंदरुस्त है, रुकने वाले नहीं हैं। माचो मैन रैंडी सैवेज: रैंडी सैवेज को अपने समय का सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। वो एक करिश्माई कलाकार थे, और आज भी कई कलाकार ऐसे हैं जो उनकी नक़ल करने की कोशिश करते हैं। उनकी विरासत हमेशा बरकरार रहेगी। अपने घर फ्लोरिडा के पास ड्राइव करते हुए हार्ट अटैक आने की वजह से रैंडी सैवेज की मृत्यु मई 2011 में हुई है। उनकी जीप पेड़ से टकरा गई थी। उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता है, बस नक़ल की जा सकती है। रॉब बार्टलेट: इनके बारे में ज्यादा कुछ ऐसा कहने को नहीं है, जो रैसलिंग फैंस सुनना पसंद करेंगे। सच कहा जाए तो इन्हें इस इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं था। बस कुछ समय काम करने के बाद इन्होंने अपना रुख रेडियो इंडस्ट्री की ओर कर लिया। वो WWF में एक न्यू यॉर्क के डिस्क जॉकी के तौर पर आए थे। आज रॉब आइसलैंड में अपने बीवी और चार बच्चों के साथ बिता रहे है, और कभी कभी रेडियो में अपनी उपस्थिति भी देते है। ज्यादातर रॉब टॉक शोज़ में आते है, और मौजूदा समय में उनका WWE से कोई नाता नहीं है। #2 योकोजुना Vs कोको बी वेयर 20170115_082113-1484490101-800 (1) विजेता: योकोजुना योकोजुना: योकोजुना एक प्रतिभाशाली रैसलर थे। इतना बड़ा शरीर होने के बावजूद भी जिस तरीके से वो रैसलिंग कर पाते थे। वो काबिले तारीफ है। जैसा कि हम जानते हैं कि योकोजुना दो बार WWF हैवीवेट चैंपियन रहे हैं, और दो बार टैग टीम चैंपियन अपने अच्छे मित्र ओवेन हार्ट के साथ भी रह चुके थे। बदकिस्मती से योकोजुना का वजन इतना ज्यादा बढ़ चुका था कि, ये उनका रैसलिंग का करियर ही नही बल्कि रोजमर्रा के काम भी रोकने लगा था। योकोजुना को 1996 सर्वाइवर सीरीज के बाद उनके घर भेज दिया गया था। उनको निर्देश दिया गया था कि वो कम खाना खाए और व्यायाम करें। उन्होंने 100 पाउंड वजन काम कर लिया था, मगर फिर भी वो वापस नहीं आ पाए। और साल 2000 में केवल 34 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। योकोजुना को हॉल ऑफ़ फेम 2012 में इंडक्ट किया गया था। उनका नाम उनके परिवार के नाम से आज भी जिन्दा है। कोको बी वेयर: कोको उनमें से हैं जिन्हें फैन्स ने बहुत ज्यादा पसंद किया है। वो जगह जगह यात्रा कर चुके है, और जहां भी गए है फैन्स ने उन्हें खूब प्यार दिया है। वो आज भी 59 साल कि उम्र भी देश और दुनिया घूमते है। लोगों को अपना ऑटोग्राफ देते हैं। साल 2009 में उन्हें हॉल ऑफ़ फेम में इंडक्ट किया गया था, फिर उसी साल के अंत में उनकी पत्नी कैंसर से अपनी लड़ाई हारकर चल बसी। #3 द स्टाइनर ब्रदर्स Vs द एक्सेक्यूशनर्स md2qtrx-1484490129-800 विजेता : द स्टाइनर ब्रदर्स द स्टाइनर ब्रदर्स: रिक और स्कोट स्टाइनर आज भी दुनिया में अलग अलग हिस्से में अपनी उपस्थिति देते है। हालांकि अब ये थोड़े धीमे पड़ गए हैं क्योंकि इनका सामूहिक जीवन बिगड़ जाता है। रिक अब एक रियल एस्टेट फर्म चलाते है, एटलांटा मेट्रो एरिया में जिसका नाम है। वहीं स्कोट ने थोड़ा अलग व्यापार अपनाया है, और उन्होंने ऑकवर्थ, जॉर्जिया में खुद का शोनी रेस्टॉरेंट खोल रखा है। इस रेस्टॉरेंट की ग्रैंड ओपनिंग के लिए उन्होंने पूर्व WCW स्टार्स को आमंत्रण दिया था जिसमें स्कोट हॉल, जेफ जैरेट और बफ्फ़ बगवैल शामिल है। द एक्सेक्यूशनर्स: एक्सेक्यूशनर्स के इस संस्करण में डुअन गिल और बैरी हार्डी थे। इन्होंने 1990 के समय में कई बड़ी टैग टीमों से हार हासिल की है। डुअन गिल: आप इनको गिल्बेर्ग के नाम से याद करते होंगे। ये इंडी रैसलिंग में कभी-कभी अपनी उपलब्धि देते है। ज्यादातर समय ये अपने रैसलिंग स्कूल में मेरीलैंड के गिल्बेर्ग प्रो रेसलिंग एकैडमी में बिताते है। बैरी हार्डी: इन्होंने एक लंबा रैसलिंग करियर अपनाया, मगर 2013 के एक इंडी शो के बाद इन्हें देखा नहीं गया है। #4 शॉन माइकल्स Vs मैक्स मून (इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप मैच) raw-debut-1484490184-800 विजेता:शॉन माइकल्स शॉन माइकल्स: शॉन आगे बढ़कर एक दिग्गज रैसलर बने, और हॉल ऑफ़ फेम में इन्होंने अपनी जगह बनाई जैसा कि हम सब जानते है।हार्ट ब्रेक किड शॉन माइकल्स आज भी WWE से जुड़े हुए है, और समय-समय पर अपनी उपस्थिति देते हैं, और अपने दोस्त ट्रिपल एच की मदद करते हैं। शॉन मंडे नाईट रॉ में अपनी उपस्थिति देते रहते है, और कुछ लोग का कहना है कि वो जल्द ही परफॉरमेंस सेंटर में शामिल होंगे। क्योंकि वो अक्सर नए टैलेंट का जायजा लेने आते रहते हैं। आने वाला रॉयल रम्बल मैच सैन अंटोनिओ टेक्सस में होने जा रहा है। जहां शॉन माइकल्स का होमटाउन है। क्या वो रॉयल रम्बल में सबको चौकाने वाले हैं ? मैक्स मून: मैक्स मून ने 2001 में रैसलिंग से संन्यास ले लिया था, और आज वो डेकटर पार्क और रिक्रिएशन में काम करते हैं जो कि अलबामा में है। #5 द अंडरटेकर Vs डेमियन डिमेंटो 20170115_082707-1484490503-800 विजेता: द अंडरटेकर अंडरटेकर: अंडरटेकर एक महान रैसलर है, जिन्होंने WWE का साथ 1993 से लेकर आज तक दिया है। टेकर आज भी WWE में एक्टिव है।अंडरटेकर आज भी WWE के लिए कमाई का एक बहुत बड़ा जरिया हैं। भले ही आज के समय में वो थोड़ा काम उपस्थित होते है, लेकिन फिर भी आज WWE के लिए वे बहुत ही ज्यादा मायने रखते हैं। टेकर ने रॉ के एपिसोड में रॉयल रम्बल मैच के लिए अपनी हामी भर दी है। पॉल बेयरर: पॉल बेयरर ने अंडरटेकर की सफलता में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने अंडरटेकर की भूमिका को निखारने में मदद की है।पॉल बेयरर ने अंडरटेकर का साथ काफी लंबे समय तक दिया है, और उनकी डैडमैन की भूमिका को स्थापित करने में मदद की। पॉल बेयरर की मृत्यु 2013 में हार्ट अटैक से हो गई। उसके अगले साल ही उन्हें हॉल ऑफ़ फेम में इंडक्ट किया गया। डेमियन डिमेंटो: डेमियन आज भी देश और दुनिया में अपनी उपस्थिति देते रहते हैं। लेकिन 2014 से वो काफी कम नजर आते है। आजकल ज्यादा से ज्यादा समय डेमियन मूर्तिकला में बिताते है, क्योंकि उनका जूनून मूर्तिकला में है।