WWE Raw के पहले एपिसोड के सुपरस्टार्स अब कहां हैं ?

#1 कमेंट्री टीम
Ad
wwf-raw-announce-team-1484489993-800

ये वो टीम थी जो हमें पूरे रिंग के एक्शन का जायजा कराती थी। उस टीम में मुख्य रूप से तीन व्यक्ति विंस मैकमैहन, माचो मैन रैंडी सैवेज, और बॉब बार्टलेट थे। बॉबी द ब्रेन हीनन भी इस शो के कमेंटरी का हिस्सा थे मगर पूरी देर के लिए नहीं। और वो आधिकारिक तौर पर कमेंट्री टीम का हिस्सा नहीं थे। विंस मैकमैहन: जैसा कि हम सब जानते हैं कि, विंस इन सब के हेड है, और आज भी सबके ऊपर बैठकर फैसले ले रहे हैं। विंस कई स्टोरीलाइन में भी रह चुके हैं। विंस आज कंपनी के लिए पूरे अपने परिवार पर निर्भर है, और उनके परिवार का हिस्सा ट्रिपल एच भी है। ट्रिपल एच ने NXT में कमाल का काम किया है। विंस मैकमैहन 72 साल के होने वाले है, और फिर भी आज उनकी सेहत में कोई कमी नहीं है, और वो तंदरुस्त है, रुकने वाले नहीं हैं। माचो मैन रैंडी सैवेज: रैंडी सैवेज को अपने समय का सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। वो एक करिश्माई कलाकार थे, और आज भी कई कलाकार ऐसे हैं जो उनकी नक़ल करने की कोशिश करते हैं। उनकी विरासत हमेशा बरकरार रहेगी। अपने घर फ्लोरिडा के पास ड्राइव करते हुए हार्ट अटैक आने की वजह से रैंडी सैवेज की मृत्यु मई 2011 में हुई है। उनकी जीप पेड़ से टकरा गई थी। उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता है, बस नक़ल की जा सकती है। रॉब बार्टलेट: इनके बारे में ज्यादा कुछ ऐसा कहने को नहीं है, जो रैसलिंग फैंस सुनना पसंद करेंगे। सच कहा जाए तो इन्हें इस इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं था। बस कुछ समय काम करने के बाद इन्होंने अपना रुख रेडियो इंडस्ट्री की ओर कर लिया। वो WWF में एक न्यू यॉर्क के डिस्क जॉकी के तौर पर आए थे। आज रॉब आइसलैंड में अपने बीवी और चार बच्चों के साथ बिता रहे है, और कभी कभी रेडियो में अपनी उपस्थिति भी देते है। ज्यादातर रॉब टॉक शोज़ में आते है, और मौजूदा समय में उनका WWE से कोई नाता नहीं है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications