योकोजुना एक प्रतिभाशाली रैसलर थे। इतना बड़ा शरीर होने के बावजूद भी जिस तरीके से वो रैसलिंग कर पाते थे। वो काबिले तारीफ है। जैसा कि हम जानते हैं कि योकोजुना दो बार WWF हैवीवेट चैंपियन रहे हैं, और दो बार टैग टीम चैंपियन अपने अच्छे मित्र ओवेन हार्ट के साथ भी रह चुके थे। बदकिस्मती से योकोजुना का वजन इतना ज्यादा बढ़ चुका था कि, ये उनका रैसलिंग का करियर ही नही बल्कि रोजमर्रा के काम भी रोकने लगा था। योकोजुना को 1996 सर्वाइवर सीरीज के बाद उनके घर भेज दिया गया था। उनको निर्देश दिया गया था कि वो कम खाना खाए और व्यायाम करें। उन्होंने 100 पाउंड वजन काम कर लिया था, मगर फिर भी वो वापस नहीं आ पाए। और साल 2000 में केवल 34 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। योकोजुना को हॉल ऑफ़ फेम 2012 में इंडक्ट किया गया था। उनका नाम उनके परिवार के नाम से आज भी जिन्दा है। कोको बी वेयर: कोको उनमें से हैं जिन्हें फैन्स ने बहुत ज्यादा पसंद किया है। वो जगह जगह यात्रा कर चुके है, और जहां भी गए है फैन्स ने उन्हें खूब प्यार दिया है। वो आज भी 59 साल कि उम्र भी देश और दुनिया घूमते है। लोगों को अपना ऑटोग्राफ देते हैं। साल 2009 में उन्हें हॉल ऑफ़ फेम में इंडक्ट किया गया था, फिर उसी साल के अंत में उनकी पत्नी कैंसर से अपनी लड़ाई हारकर चल बसी।