अंडरटेकर एक महान रैसलर है, जिन्होंने WWE का साथ 1993 से लेकर आज तक दिया है। टेकर आज भी WWE में एक्टिव है।अंडरटेकर आज भी WWE के लिए कमाई का एक बहुत बड़ा जरिया हैं। भले ही आज के समय में वो थोड़ा काम उपस्थित होते है, लेकिन फिर भी आज WWE के लिए वे बहुत ही ज्यादा मायने रखते हैं। टेकर ने रॉ के एपिसोड में रॉयल रम्बल मैच के लिए अपनी हामी भर दी है। पॉल बेयरर: पॉल बेयरर ने अंडरटेकर की सफलता में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने अंडरटेकर की भूमिका को निखारने में मदद की है।पॉल बेयरर ने अंडरटेकर का साथ काफी लंबे समय तक दिया है, और उनकी डैडमैन की भूमिका को स्थापित करने में मदद की। पॉल बेयरर की मृत्यु 2013 में हार्ट अटैक से हो गई। उसके अगले साल ही उन्हें हॉल ऑफ़ फेम में इंडक्ट किया गया। डेमियन डिमेंटो: डेमियन आज भी देश और दुनिया में अपनी उपस्थिति देते रहते हैं। लेकिन 2014 से वो काफी कम नजर आते है। आजकल ज्यादा से ज्यादा समय डेमियन मूर्तिकला में बिताते है, क्योंकि उनका जूनून मूर्तिकला में है।