Raw नहीं छोड़ना चाहतीं हैं सुपरस्टार बेली और साशा बैंक्स

आज हुए रॉ में काफी शानदार चीजें देखने को मिली। विंस मैकमैहन ने एलान करते हुए कहा कि, WWE में अगले हफ्ते सुपरस्टार्स शेकअप यानि कि मिनी ड्राफ्ट होगा। जिसमें रॉ और स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स की अदला-बदली होगी और संभवत NXT से भी कोई सुपरस्टार रॉ और स्मैकडाउन का हिस्सा बन सकता है। पिछले साल हुए ड्राफ्ट के बाद से ही रॉ और स्मैकडाउन में सुपरस्टार्स की अदला बदली नहीं हुई है। इस साल अब सुपरस्टार्स का नया रूप देखने को मिलेगा। कई सुपरस्टार्स इधर से उधर होंगे। रॉ में इस समय विमेंस डिवीजन में साशा बैंक्स और बेली की दोस्ती सबसे खास है। ये दोनों हमेशा ही एक दूसरे की मदद करती है। बेली इस समय विमेंस चैंपियन भी है। आज हुए रॉ के बाद जब साशा और बेली से ड्राफ्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में अपनी बात रखी। साशा का कहना था कि, मुझे रॉ बेहद पसंद है, मैं यहीं रहना चाहती हूं। रॉ मेरा घर है। मैं यहां काफी मजा करती हूं। साशा ने ये भी कहा कि, उन्हें एजे स्टाइल्स काफी पसंद है। साशा रॉ की तरफ से सर्वाइवर सीरीज का हिस्सा भी थी।बेली ने भी रॉ में ही डैब्यू किया है। यहां उन्होंने रॉ विमेंस चैंपियनशिप का टाइटल अपने नाम किया। रैसलमेनिया 33 में उन्होंने डैब्यू किया। यहां भी उन्होंने अपना टाइटल डिफेंड किया। बेली ने ये भी कहा कि, मैकमैहन रोस्टर में ज्यादा बदलाव मत करना। पसंद पूछने पर बेली ने कहा कि उन्हें कार्मेला बहुत पसंद है। खैर इन सुपरस्टार्स का जो भी कहना हो लेकिन विंस मैकमैहन ने साफ कह दिया है कि अगले हफ्ते ये मिनी ड्राफ्ट जरूर होगा। कई सुपरस्टार्स बिछड़ भी सकते है। और कई दुश्मनी और दोस्ती भी यहां देखने को मिल सकती है। अब फैंस को अगले हफ्ते होने वाले स्मैकडाउन और रॉ का इंतजार रहेगा।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications