यह नाम इतने चर्चित नहीं है, लेकिन कभी न कभी WWE रोमन रेंस के खिलाफ जरूर उतारेगी। रेंस का नाम इस लिस्ट में आना मुश्किल था, लेकिन ऐसा फ्यूचर में जरूर होगा, इसलिए इसे डालना पड़ा। जब यह दोनों पिछली बार आमने सामने आए थे, तो लैसनर काफी मुश्किलात में नज़र आए, लेकिन फैंस का रेंस के साथ होना यह बहुत ही मुश्किल ही नज़र आता है। आने वाले 2 सालों तक तो यह नहीं होने वाला। लैसनर के विरुद्ध जीत रेंस को मदद जरूर करेगी, यह बात मायने नहीं रखती की वो फेस है, या विलन। यह कहना मुश्किल है कि उन्हें किस किरदार में पसंद किया जाएगा। बैरन कोरबीन एक बॉक्सिंग बैकग्राउंड से आते है और वो आने वाले समय में बहुत बड़ा नाम जरूर बनाएँगे। एक चीज जो उनके खिलाफ जाती है कि उनका मेन रोस्टर में सफर किसी को भी समझ नहीं आया है। क्या पता लैसनर ही विरोधी हो, जो उनके करियर को सही दिशा दे सके। लेखक- लेंनर्ड, अनुवादक- मयंक मेहता