पिछले साल रोमन रेंस (Roman Reigns) ने WWE में वापसी कर हील टर्न लिया था। तब से लेकर अभी तक रोमन रेंस का करियर पूरी तरह बदल गया। रोमन रेंस के एंट्रेंस म्यूजिक में भी बदलाव कर दिया गया। इस साल मई में ही रेंस ने अपने नए थीम सॉन्ग के साथ डेब्यू किया था। 'The Head Of The Table' इस थीम सॉन्ग को नाम दिया गया। फैंस को रेंस की ये एंट्रेंस काफी पंसद आई। रोमन रेंस के नए थीम सॉन्ग को WWE फैंस ने काफी पसंद कियारोमन रेंस का नया थीम सॉन्ग WWE के म्यूजिक ग्रुप पार्टनर Def Rebel ने बनाया है। एंथनी मीराबैला ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात का हिंट दिया था कि रोमन रेंस के नए थीम सॉन्ग के पीछे उनका दिमाग था। ये बात हालांकि कंफर्म नहीं है लेकिन सभी लोगों को भरोसा है कि इसके पीछे मीराबैला का हाथ होगा। पिछले साल रेंस ने जब हील टर्न लिया था तब उन्होंने खुद नए थीम सॉन्ग की बात कही थी। रोमन रेंस ने कहा था कि उन्हें इस चीज की दरकार है क्योंकि वो पूरी तरह विलन लगने चाहिए। इस साल मई से रोमन रेंस पूरी तरह द ट्राइबल चीफ किरदार में नजर आए क्योंकि एंट्रेंस म्यूजिक में भी बदलाव हो गया। WWE यूनिवर्स को भी ये काफी पंसद आया।You just heard the music on #Smackdown, now hear it whenever you want to acknowledge YOUR #TribalChief… @WWEMusic https://t.co/9boh5s5uY4 pic.twitter.com/aRql5IGTZ8— Roman Reigns (@WWERomanReigns) May 8, 2021रोमन रेंस के ऑन स्क्रीन एडवोकेट पॉल हेमन ने कहा था कि द शील्ड से अलग होने का ये फाइनल स्टेप था। रेंस आजतक शील्ड के थीम सॉन्ग पर ही एंट्री करते थे लेकिन अब इसमें बदलाव हो गया। वैसे रोमन रेंस के हील लुक में शील्ड का थीम सॉन्ग अच्छा नहीं लग रहा था। फैंस ने भी इस चीज को लेकर काफी गुस्सा दिखाया था। मई के बाद काफी खुश फैंस नजर आए।मौजूदा रोस्टर में रेंस सबसे हील के रूप में काम कर रहे हैं। ब्लू ब्रांड में यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में उनकी बादशाहत लगातार जारी है। कई दिग्गजों को रोमन रेंस परास्त कर चुके हैं। इस साल भी वो यूनिवर्सल चैंपियन बने रहेंगे। अगर ऐसा होगा तो फिर वो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।