Aliyah: WWE में हर साल कई नए रिकॉर्ड बनते हैं। WWE में कीर्तिमान बनाना किसी भी सुपरस्टार के लिए बड़ी चीज़ होती है। WWE में सबसे ज्यादा वर्ल्ड टाइटल जीत का रिकॉर्ड रिक फ्लेयर (Ric Flair) और जॉन सीना (John Cena) के नाम है। WWE में कुछ मैच लंबे रहते हैं और कुछ जल्दी खत्म हो जाते हैं। कई फैंस के मन में सवाल होगा कि WWE में सबसे छोटा मैच कौन-सा है और कंपनी में सबसे कम समय में जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड किसके पास है। आपको बता दें कि यह कीर्तिमान विमेंस सुपरस्टार आलिया के नाम पर है। उन्होंने पिछले साल सबसे कम समय में मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम किया था। t ☆@thebujeeOne year ago today, @WWE_Aliyah breaks the record for Fastest Victory in WWE History! So proud twitter.com/i/web/status/1…33250One year ago today, @WWE_Aliyah breaks the record for Fastest Victory in WWE History! So proud ✨💗 twitter.com/i/web/status/1… https://t.co/xGGI9rcZSUWWE में Aliyah ने सबसे कम समय में मैच जीतने का बनाया था रिकॉर्ड आलिया और नटालिया के बीच पिछले साल की शुरुआत में दुश्मनी देखने को मिल रही थी। इसी बीच नटालिया खुद को दिग्गज बताकर अपने अलग-अलग रिकॉर्ड्स का खुलासा कर रही थीं। इसी बीच 14 जनवरी 2022 को SmackDown के एपिसोड में आलिया और नटालिया के बीच सिंगल्स मैच बुक किया गया था। नटालिया ने एंट्री करने के तुरंत बाद ही आलिया पर हमला कर दिया। मैच आधिकारिक तौर पर शुरू नहीं हुआ था। पहले ही नटालिया ने दबदबा बना लिया था। उन्होंने पूर्व NXT स्टार पर जबरदस्त पंच और किक लगाई। आलिया घायल हो गई थीं और रेफरी ने उनसे मैच को शुरू करने के बारे में पूछा। WWE@WWEON THIS DAY in 2022@WWE_Aliyah set an in-ring record on #SmackDown!1481205ON THIS DAY in 2022@WWE_Aliyah set an in-ring record on #SmackDown! https://t.co/44b7jpeMDrआलिया ने पहले जवाब नहीं दिया और रेफरी ने स्टाफ को बताना सही समझा। इतनी देर में आलिया ने लड़ने के लिए हाँ बोल दिया। रेफरी ने आधिकारिक तौर पर फिर मैच को शुरू किया। जैसे ही बेल बजी, आलिया ने पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन को रोलअप किया और जीत हासिल कर ली। यह देखकर नटालिया और सभी फैंस काफी ज्यादा शॉक में रह गए थे। बाद में रिंग अनाउंसर ने यह भी ऐलान किया कि आलिया ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है और वो सबसे जल्दी मैच जीतने वाली स्टार बन गई। उन्होंने सिर्फ 3.17 सेकंड्स में दिग्गज को हरा दिया था। नटालिया यह देखकर जरूर थोड़ी निराश दिखाई दे रही थीं। आलिया के इस कीर्तिमान को हाल ही में एक साल हुआ है और उन्होंने खुद इसपर प्रतिक्रिया दी थी। WWE में पहले सबसे जल्दी मैच जीतने का रिकॉर्ड द रॉक के पास था, जिन्होंने WrestleMania 32 में एरिक रोवन को 6 सेकंड्स में हरा दिया था। आलिया ने यह काम उससे भी आधे समय में कर दिया। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।