विंस मैकमैहन की अनुपस्थिति में अभी WWE को कौन चला रहा है?

विंस मैकमैहन एक इंसान हैं जिनका सभी WWE फैंस को हमेशा इंतज़ार रहता है। वो 71 साल की उम्र में भी काफी फिट दिखते हैं, और इसकी वजह है उनका लगातार ट्रेनिंग करते रहना। लेकिन कुछ दिनों पहले विंस मैकमैहन को ट्रेनिंग के दौरान ही चोट लग गई थी, और उन्हे इसी वजह से सर्जरी के लिए जाना पड़ा। भले ही वो बुधवार को WWE के हैडक्वाटर में लौट गए हों। लेकिन उनकी अनुपस्थिति में WWE पूरी तरह से ट्रिपल एच, स्टेफनी मैकमैहन और क्रिएटिव टीम के हाथों में थी। ऐसा कहा जा रहा है की भले ही सब चीज़ पर विंस की नज़र थी। पर सभी अंतिम फैसले ट्रिपल एच द्वारा लिए जा रहे थे। इस बार की स्मैकडाउन और रॉ में कई बेहतरीन सेग्मेंट हुए जिसका पूरा श्रेय ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन को जाना चाहिए। लेकिन इतनी अच्छी कहानी के बाद भी रॉ की रेटिंग्स ने सबसे कम होने में सभी रिकॉर्ड तोड़े। अब धीरे-धीरे रॉ की व्यूवरशिप 3 मिल्यन से लगभग 2.5 मिल्यन तक आती दिख रही है। और ये निश्चित ही विंस मैहन और पूरी WWE के लिए चिंता का विषय है। ये देखना अहम होगा की कैसे विंस मैकमैहन इस गिरती हुई रेटिंग को सही करते हैं। वैसे पहले भी जब कभी WWE की रेटिंग्स गिरि हैं तो विंस ने अपने अनुभव से इसको सही किया। ब्रैंड को स्पिलट करना भी विंस मैकमैहन का आइडिया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications