इस हफ्ते WWE रॉ(RAW) लैजेंड नाइट हुआ। ये शो शानदार रहा। कई WWE दिग्गजों ने इसमें शिरकत की। पूर्व WWE सुपरस्टार कार्लिटो(Carlito) यहां नजर नहीं आए। रिपोर्ट के अनुसार कार्लिटो इस शो में आने के लिए तैयार नहीं थे। ये भी पढ़ें: 99 WWE सुपरस्टार्स और उनका जन्मदिन कब होता है: रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर समेत आपके पसंदीदा रेसलर का जन्म किस साल में हुआ?WWE दिग्गज को लेकर आई बड़ी खबरPWInsider Elite की रिपोर्ट में ये बात कही गई है। इसमें सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि कार्लिटो इस कैमियो रोल के लिए सहमत नहीं थे। इस वजह से वो इस शो का हिस्सा नहीं बने। रिपोर्ट में ये भी कहा कि कार्लिटो ने ये बात खुद WWE को बताई। कार्लिटो ने कहा कि सिर्फ कैमियो के लिए वो फ्लोरिडा नहीं आ सकते हैं। रिजल्ट ये रहा कि कार्लिटो इस शो में नजर नहीं आए।WWE के इस शो में कई दिग्गज नजर आए। वैसे कार्लिटो के अलावा भी कई दिग्गज सुपरस्टार्स को इस शो के लिए एडवर्टाइज किया गया था। लेकिन ये इस शो का हिस्सा नहीं बने। हल्क होगन, रिक फ्लेयर, बिग शो और विल्सन के साथ कार्लिटो को भी एडवर्टाइज किया गया था। बाकि तो इस शो का हिस्सा बने लेकिन कार्लिटो नहीं।ये भी पढ़ें: रोमन रेंस ने दिया WWE में अपने 36 साल के पुराने दुश्मन को सोशल मीडिया पर मुंह तोड़ जवाब रिपोर्ट के अनुसार शो से पहले कार्लिटो ने WWE को अपना जवाब भेज दिया था। कार्लिटो को फैंस देखना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। ये काफी दुख की बात है। कार्लिटो के अनुसार अगर वो मैच के लिए वापसी करेंगे तो अच्छा रहेगा। इसका मतलब ये है कि वो रिंग में दोबारा वापसी करना चाहते हैं। लेकिन कई वजहों से शायद उन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है। For those of you that still ask every year if I’m going to be in the Royal Rumble. I’ll put it to you like this. https://t.co/fyH5ocjoCf still won’t put me on their alumni page. I hope this clears things up for you😂😂— carlito (@litocolon279) January 22, 2019कार्लिटो को WWE में बड़ा नाम है। अपने परफॉर्मेंस से उन्होंने हमेशा फैंस के दिल में अपनी जगह बनाई है। कई सालों से वो रिंग में नजर नहीं आए है। इस बार जब उन्हें एडवर्टाइज किया गया था तो सभी को लगा कि वो आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। उनके ना आने की वजह भी रिपोर्ट में साफतौर पर लिख दी गई है। वैसे आने वाले समय में कार्लिटो को रिंग में मैच लड़ते हुए फैंस देख सकते हैं। कार्लिटो खुद वापसी करना चाहते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।